ब्राह्मणों पर विवादित बयान देने वाले साक्षी महराज को एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह का कड़ा जबाब :ब्राह्मण जन्म नही लेते, बनते है
ब्राह्मणों पर साक्षी महराज के विवादित बयान पर बढ़ा विवाद, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने सांसद को लिखा कड़ा पत्र
गोरखपुर।। विधान परिषद सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह ने उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज को पत्र लिखकर उनके हालिया बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। पत्र में उन्होंने स्पष्ट कहा है कि किसी भी समाज विशेष के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।
एमएलसी ने अपने पत्र में सांसद के उस कथित बयान पर नाराजगी जताई, जिसमें ब्राह्मण समाज को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया बताया जा रहा है। उन्होंने लिखा कि भारतीय इतिहास और राष्ट्र निर्माण में इस समाज का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसे नजरअंदाज कर इस प्रकार की टिप्पणी करना उचित नहीं है।
पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि किसी भी समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा सार्वजनिक जीवन में स्वीकार्य नहीं हो सकती। उन्होंने सांसद को संयमित भाषा के प्रयोग की सलाह देते हुए कहा कि अपने विचार रखते समय सभी वर्गों की गरिमा का ध्यान रखा जाना चाहिए।
एमएलसी ने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी समाज के प्रति अपमानजनक टिप्पणी से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है, इसलिए इस प्रकार के बयान से बचना आवश्यक है। पत्र के अंत में उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न हो, यह अपेक्षा की जाती है।
इस मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है, वहीं अब सांसद की प्रतिक्रिया पर भी नजरें टिकी हैं।








