Breaking News

रेल नाट्योत्सव में पूर्वोत्तर रेलवे का जलवा, ‘प्रेशर’ नाटक को तृतीय पुरस्कार

 



पंकज झा 

वाराणसी।। गोरखपुर आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना, रायबरेली में आयोजित अखिल रेल हिंदी नाट्योत्सव-2025 में पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर की नाटक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्रेशर’ नाटक के लिए तृतीय पुरस्कार हासिल किया।

देशभर से आए 20 नाटक दलों के बीच हुए इस प्रतिष्ठित आयोजन में टीम के अभिनय को सराहा गया। वहीं ‘प्रेशर’ नाटक में उत्कृष्ट अभिनय के लिए सुश्री मानसी यादव को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में रेलवे बोर्ड की निदेशक (राजभाषा) डॉ. वी. सुगुणा एवं महाप्रबंधक विवेक खरे ने विजेताओं को सम्मानित किया। नाटक दल का नेतृत्व वरिष्ठ अनुवादक नागेश्वर नाथ श्रीवास्तव एवं निर्देशक आसिफ जाहिर ने किया।