Breaking News

अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सत्र 2026-27 मे प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, सीमित सीटों पर होगा प्रवेश

 


डॉ सुनील ओझा की रिपोर्ट

दूबेछपरा, बलिया।।अमरनाथ मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दूबेछपरा, बलिया में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के उपरांत महाविद्यालय की वेबसाइट anmsm.in पर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होते ही छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है।

महाविद्यालय जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया से सम्बद्ध है। बी०ए० में हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, सैन्य विज्ञान, अर्थशास्त्र, मध्य/आधुनिक इतिहास एवं भूगोल विषय उपलब्ध हैं। वहीं एम०ए० स्तर पर भूगोल विषय में प्रवेश लिया जा सकेगा। भूगोल एवं सैन्य विज्ञान में प्रायोगिक विषय की भी सुविधा उपलब्ध है।

महाविद्यालय में एन०सी०सी० एवं एन०एस०एस० जैसी सुविधाएं भी संचालित हैं, जिससे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा मिलता है ।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार एम०ए० भूगोल में मात्र 30 सीटें निर्धारित हैं। विभाग के विद्यार्थियों ने कई बार विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है तथा विश्वविद्यालय का पहला गोल्ड मेडल भी भूगोल विभाग के विद्यार्थियों को प्राप्त हुआ था।

प्राचार्य प्रो० गीता ने इच्छुक छात्र-छात्राओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में अनुभवी एवं उच्च शिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाती है ।