Breaking News

बहराइच में नये सम्पर्क मार्ग हेतु रू0 2 करोड़ 32 लाख 47 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त

 बहराइच में नये सम्पर्क मार्ग हेतु रू0 2 करोड़ 32 लाख 47 हजार की धनराशि की गयी अवमुक्त


लखनऊ, 17 सितम्बर 2019 ।।
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर जनपद बहराइच के गोड़हिया नं0-1 सम्पर्क मार्ग खालेपुरवा शीतलपुर ठगपुरवा (साहेबदीनपुरवा) होते हुए जीरूपुरवा सम्पर्क मार्ग के नवनिर्माण हेतु रू0 02 करोड़ 32 लाख 47 हजार की धनराशि शासन द्वारा अवमुक्त की गयी है। प्रमुख सचिव लो0नि0वि0  नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। यह धनराशि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर 500 या उससे अधिक आबादी की बसावटों को जोड़ने हेतु (पं0 दीनदयाल उपाध्याय सम्पर्क मार्ग योजनान्तर्गत कृषि विपणन सुविधाओं हेतु अनजुड़े ग्रामों को पक्के सम्पर्क मार्गों से जोड़ने हेतु ग्रामीण सम्पर्क मार्ग/सेतुओं के निर्माण) अवमुक्त की गयी है। इस मार्ग की स्वीकृत लागत रू0 4 करोड़ 64 लाख 94 हजार है। स्वीकृत धनराशि में लेबर सेस, मूल्य ह्रास निधि एवं अधिष्ठान व्यय की धनराशि भी सम्मिलित है।
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लो0नि0वि0 श्री वी0के0 सिंह को निर्देशित किया गया है कि स्वीकृत धनराशि एकमुश्त आहरित न कर कार्य की आवश्यकतानुसार आहरित कर व्यय की जायेगी तथा आहरित धनराशि बैंक/डाकघर/पी0एल0ए0/डिपाजिट खाते में नहीं रखी जायेगी निर्देशित किया गया है कि मार्ग निर्माण में सभी निर्धारित शर्तों का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।