Breaking News

नाथ संप्रदाय के महंथ महामंडलेश्वर कौशलेन्द्र गिरी पर रसड़ा चेयरमैन व भूमाफियाओं ने किया जानलेवा हमला, बढ़ा तनाव

 





रसड़ा बलिया।। जनपद के रसड़ा तहसील मुख्यालय पर स्थित श्रीनाथ बाबा मठ के महंथ व महामंडलेश्वर श्री कौशलेन्द्र गिरी महाराज पर रसड़ा नगर पालिका चेयरमैन विनय शंकर जायसवाल और इनके समर्थक भू माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। नाथ संप्रदाय के सर्वोच्च गुरु योगी आदित्यनाथ के राज मे नाथ संप्रदाय के ही महंथ पर दिन दहाड़े जानलेवा हमला सबको आश्चर्य चकित कर दिया है।श्री महंथ जी ने आरोप लगाया है कि उनके ऊपर रसड़ा के भू माफियाओ ने हमला किया है। साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि रसड़ा के उप जिलाधिकारी भी विवाद को शांत कराने की बजाय बढ़ा रहे है और इन लोगों को सह से रहे है। बता दे कि रसड़ा की विश्व प्रसिद्ध रामलीला का मठ के अंदर मंचन नवरात्री मे होता है। इस बार रामलीला कमेटी मे वर्चस्व को लेकर कमेटी दो भागो मे बंट गयी है। एक पक्ष का नेतृत्व चेयरमैन विनय जायसवाल कर रहे है। दूसरी कमेटी महंथ जी की सरपरस्ती मे है।





बताया जा रहा है कि चेयरमैन विनय जायसवाल आज अपने सहयोगियों के साथ श्रीनाथ बाबा परिसर मे पहुंचे थे। परिसर मे भीड़ की सूचना पर महंथ श्री कौशलेन्द्र गिरी जी भी वहाँ पहुंच गये और भीड़ लगने का कारण जानना चाहे। इसी बात को लेकर चेयरमैन समर्थको द्वारा पहले श्री गिरी से बत्तमीजी के साथ बातचीत की गयी और जब श्री गिरी ने इसका विरोध किया तो चेयरमैन व इनके समर्थकों ने श्री गिरी पर जानलेवा हमला कर दिया। श्री गिरी के साथ गये कुछ साथियों ने किसी तरह श्री गिरी को सुरक्षित बाहर निकाला। हमलावरों की संख्या लगभग डेढ़ सौ बतायी जा रही है।




सूचना पर स्थानीय पुलिस के आने पर हमलावर फरार हो गये। घटना से संबंधित तहरीर रसड़ा कोतवाली मे दे दी गयी है। खबर लिखें जाने तक मुकदमा नहीं लिखा गया था। नाथ संप्रदाय के महंथ पर नाथ संप्रदाय के सर्वोच्च के मुख्यमंत्री रहते हुए जानलेवा हमले से सभी लोग आश्चर्य चकित है। अब देखना है कि रसड़ा पुलिए किया क्या कार्यवाही करती है।

जिलाध्यक्ष बीजेपी बलिया श्री संजय मिश्र ने कहा है कि बाबा पर हमला करने वाले जितनी सजा सोचे होंगे,उससे बहुत ज्यादे मिलेगी, जिसको वो सोचे भी नहीं होंगे। कोई भी भू माफिया बचेगा नहीं।



बाइट - महामंडलेश्वर कौशलेंद्र गिरी महंत नाथ बाबा मठ रसड़ा