लखनऊ : बाईपास/रिंगरोड/फ्लाई ओवर के निर्माण योजना के अन्तर्गत सहारनपुर के लिए रू0 03 करोड़ की धनराशि की गयी अवमुक्त
बाईपास/रिंगरोड/फ्लाई ओवर के निर्माण योजना के अन्तर्गत सहारनपुर के लिए रू0 03 करोड़ की धनराशि की गयी अवमुक्त
लखनऊ, 17 सितम्बर 2019 ।।
उ0प्र0 के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देश पर जनपद सहारनपुर में दिल्ली यमुनोत्री मार्ग के रामनगर होते हुये ढ़मोला नदी से सहारनपुर मार्ग तक मिनी बाईपास हेतु भूमि अधिग्रहण एवं नवनिर्माण कार्य के लिए उ0प्र0 शासन द्वारा रू0 3 करोड़ की धनराशि अवमुक्त की गयी है। प्रमुख सचिव, लो0नि0वि0 नितिन रमेश गोकर्ण ने बताया कि इस सम्बन्ध में उ0प्र0 शासन, लोक निर्माण अनुभाग-11 द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। इस कार्य की स्वीकृत लागत रू0 40 करोड़ 17 लाख 60 हजार है।
जारी शासनादेश में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष लो0नि0वि0 श्री वी0के0 सिंह को निर्देशित किया गया है कि वह आवंटित धनराशि का उपयोग शीघ्रातिशीघ्र सुनिश्चित करें तथा निर्धारित शर्तों एवं प्रतिबन्धों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय।