कुशीनगर से बड़ी खबर : तेज आंधी व बारिश के कहर से किसान हुए चिंतित....

ए कुमार
कुशीनगर 3 मई 2019 ।।
तेज आंधी और गरज के साथ हुई बारिश ने शुक्रवार सुबह को किसानों पर कहर बरपाया। खेतों में काट कर रखी फसलें उड़ गयी। वहीं भीगने से मढ़ाई भी बाधित हो गयी। वर्षा से गेहूं के साथ केला का फसल व सब्जियों को खासा नुकसान हुआ। कई पेड़ जमींदोज हो गये और पूरे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गयी। पेड़ की डालियां गिरने से कई स्थानों पर तार टूट गये। करीब आधे घंटे हुई तेज बारिश से गांवो में जगह-जगह जलजमाव की स्थित हो गयी। हालांकि किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।
सुबह अचानक काले बादलों ने आसमान को घेर लिया और तेज आंधियां चलने लगी करीब आधे घंटे के बाद तेज कड़क के साथ बारिश शुरू हुई जो करीब दो घंटे तक हुई। इसके चलते कुशीनगर जनपद क्षेत्र के बलकुडिया, खजुरिया,कुकुरहा, पिपरा,पुरन्दर छपरा,पटेरा,अकबपुर, बेलवा,हाटा,रामकोला,खडडा सहित कई गांवो मे नालियां जाम होने के कारण जलजमाव की स्थित पैदा हो गयी थी। आंधी-तूफान के साथ हुई वर्षा से किसानों की चिंता बढ गई है और उनकी कमाई बर्बाद हो गई। सत्यप्रकाश मिश्र ने कहा कि किसान फसल की कटाई भी शुरू हो गयी है। जल्दी से जल्दी फसल काटकर रखे ही थे कि आंधी-तूफान व वर्षा ने परेशानी बढ़ा दी।आंधी-पानी से किसान चिंतित हैं। किसान उमाशंकर मिश्र ने बताया कि बारिश की वजह से गेहूं व केले की फसल को काफी क्षति पहुंची है।किसान अशोक यादव ने बताया कि इस आधी से गेहूं,टमाटर ,आम,केला की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इससे किसान निराश हैं।इस तेज आंधी के चलते कई गांवों मे पूस की बनी झोपडिया भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।कैटरैन सेट टूटकर उड गए।और कई जगहो पर विधुत भी क्षतिग्रस्त हो गई।

Post Comment