01 जुलाई से 30 सितम्बर तक चलेगा राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान इसमें लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण होगा
बलिया।माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अमित पाल सिंह के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 01 जुलाई से 30 सितम्बर 2025 तक राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता (सुलह-समझौता) के माध्यम से न्यायालयों में लम्बित प्रकरणों का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण किया जायेगा।
उक्त अभियान में निम्नलिखित श्रेणियों के मामलों को मध्यस्थता हेतु संदर्भित किया जा सकता है, जिनमें समाधान की संभावना प्रबल हो- जिसमें वैवाहिक विवाद के मामलें, दुर्घटना दावे के मामलें, घरेलू हिंसा के मामलें, चैक बाउन्स के मामलें, वाणिज्यिक विवाद के मामलें, सेवा विवाद के मामलें, शमनीय आपराधिक मामलें, उपभोक्ता विवाद के मामलें, ऋण वसूली के मामलें, सम्पत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामलें, बेदखली से सम्बन्धित मामलें, भूमि अधिग्रहण के मामलें अन्य उपयुक्त दीवानी मामलें को सुलह-समझौते के आधार पर मीडिएशन सेन्टर बलिया में निस्तारण करायें।