Breaking News

बलिहार बलिया : उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मिला गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन , बैरिया विधायक ने वितरित किये गैस कनेक्शन

उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत मिला गरीब परिवारों को गैस कनेक्शन , बैरिया विधायक ने वितरित किये गैस कनेक्शन
डॉ सुनील ओझा




बलिहार बैरिया 6 मार्च 2019 ।। बुधवार को ग्राम सभा बलिहार में देवेन्द्र मिश्र पुत्र स्व. चन्द्रदेव नारायण मिश्र के दरवाजे पर उज्ज्वला योजना के  अन्तर्गत 50 पात्र गरीब लाभार्थियों को  गायघाट इंडियन ग्रामीण वितरक केन्द्र ने नि:शुल्क  गैस कनेक्शन के LPG गैस सेट का वितरण द्वाबा के कर्मठ,जुझारु,संघर्षशील,एवं लोकप्रिय विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह जी द्वारा कराया गया। मौके पर सहदेव मिश्र,राजेश मिश्र,शिवानन्द दुबे,दयानन्द मिश्र विजय कुमार मिश्र, शक्ती सिंह पुर्वप्रधान(चकिया),
पारसनाथ मिश्र,झलन चौधरी, राजीव रंजन मिश्र, दिनेश कुमार मिश्र,राकेश मिश्र मोनू, मुन्ना मिश्र,अखिलेश मिश्र,सन्तन कुमार मिश्र,अंजनी कुमार मिश्र, एवं सभी पात्र महिला लाभार्थी एवं  लाभार्थियों के परिवारजन उपस्थित रहे। लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुए द्वाबा विधायक ने कहा कि मै आप लोगो की सेवा कर बहुत हर्षित हुँ मुझे गर्व है कि बलिया के बड़े-बड़े पूँजीपतियों को ठुकरा कर द्वाबा की जानता ने द्वाबा की सेवा के लिये लंगोटधारी सुरेन्द्र को गोद लिया। द्वाबा प्रधान सेवक ने जनता को आगाह करते हुए कहा इस बार 2019 का चुनाव देश समर्थक और देश विरोधीओं के बीच होगा। उन्होंने सेना के पराक्रम पर हर्षित होते हुए और देश एवं सेना विरोधी पक्षों पर तंज कसते हुए कहा कि हमारी सेना दुश्मनों का लाश गिराती है गणना नही करती। द्वाबा सेवक ने बलिहार ग्रामवासीयों एवं क्षेत्रीय जनता को सरकार की सेवाओं से  लाभान्वित करवाने वाले राजीव रंजन मिश्र एवं समाजसेवी शिवानन्द दुबे को हृदय से अभार प्रकट कर धन्यवाद एवं साधुवाद दिया ।