Breaking News

बलिया मे शराबियों ने ट्रैफिक पुलिस के जवान को पीटा, सिपाही की गुहार पर जनता ने शराबियों को पढ़ाया पाठ

 






बलिया।। बलिया से एक चौंकाने वाला  वीडियो वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो कल यानी रविवार का बताया रहा है,  जो शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जगन्नाथ चौधरी तिराहा का है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यातायात सिपाही को शराबियों द्वारा पीटा जा रहा है,वहीं लोगों से सिपाही ने कहा कि" मुझे शराबियों से बचा लीजिये।वजह कि शराबियों ने उन्हें और भीड़ को अपने गाड़ी से रौदने का भी प्रयास किया, फिर बागी बलिया के मौजूद लोगों ने ट्रैफिक की जमकर मदद की।



 एक तरफ कड़ाके की धूप तो दूसरी तरफ यातयात बाधित न हो इसके लिए पुलिस चौकन्ना रहते हुए ड्यूटी करती है। लेकिन बलिया शहर कोतवाली के जगन्नाथ चौधरी तिराहा का ऐसा नजारा जिसे देखकर कोई भी आश्चर्य में पड़ जायेगा, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, हालांकि यातायात पीड़ित  सिपाही ने अपनी बात मीडिया से बताया, सिपाही की जमकर शराबियों ने जमकर पिटाई किया, कसूर बस इतना था कि "साहब बीच सड़क से गाड़ी हटा लीजिये "  इसी पर खार खाए शराबियों ने खूब पिटाई कर दी।जिसका वायरल वीडियो हो गया। सिपाही चिल्लाया कि मुझे इन शराबियो से बचा लीजिए, तो युवाओं ने  ने शराबियो के गाड़ी में तोड़फोड़ करते हुए एक शराबी को पकड़कर जमकर पीटा ,लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वह भी वायरल हो गया।




ट्रैफिक पुलिस ने कहा शराबी उन्हें और भीड़ को अपने गाड़ी से रौदने का भी प्रयास किया, मुझे जनता ने बचा लिया और पूरी मदद की।


बाईट-पंचानन यादव (ट्रैफिक पुलिस का जवान )