लखनऊ से बड़ी खबर : जुतमजूत करने वाले सांसद और विधायक को भाजपा कर सकती है पार्टी से बाहर ,इनकी हरकतों से पार्टी के आचरण पर उठ रहे है सवाल

ए कुमार की रिपोर्ट
लखनऊ 7 मार्च 2019 ।। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर आ रही है । भाजपा का शीर्ष नेतृत्व सार्वजनिक तौर पर अमर्यादित आचरण करने वाले संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह बघेल को पार्टी की छवि खराब करने के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के मूड में है । बता दे कि प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में चल रही जिला कार्य योजना निगरानी समिति की बैठक में इन दोनों नेताओं ने आपस में पहले वाकयुद्ध किया , फिर जुतमजूत पर उतर आये थे । इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया और न्यूज चैनलों पर खूब दिखायी गयी जिससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व इन दोनों के आचरण से काफी खफा है । यह भी बता दे कि इस घटना के बाद विधायक समर्थको से बचाने के लिये जिला प्रशासन को जहां सांसद को एक कमरे में बंद करके लगभग 7 थानों की फोर्स लगानी पड़ी थी , वही तीन विधायक सांसद के खिलाफ धरने पर बैठ गये थे । किसी तरह देर रात को जिला प्रशासन सांसद शरद त्रिपाठी को आक्रोशित लोगों से बचा कर लखनऊ के लिये भेजा । आज सांसद और विधायक दोनो की प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र पांडेय के सामने पेशी है ।