Breaking News

संतकबीर नगर : बीजेपी सांसद विधायक की जुतमजूत की फूल अपडेट,किसी तरह सांसद को सुरक्षित कलेक्ट्रेट से निकाला गया , दोनो लखनऊ तलब

 संतकबीर नगर : बीजेपी सांसद विधायक की जुतमजूत की फूल अपडेट,किसी तरह सांसद को सुरक्षित कलेक्ट्रेट से निकाला गया , दोनो लखनऊ तलब
ए कुमार की रिपोर्ट

संतकबीर नगर 6 मार्च 2019 ।।
  संतकबीरनगर: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में कलेक्टर की मौजूदगी में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल को पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है. एक तरफ विपक्षी पार्टियां इस मुद्दे पर बीजेपी को घेर रही हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरीके से प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन मामला अभी खत्‍म नहीं हुआ है. ताजा खबर यह है कि मारपीट के बाद कलेक्‍टर के बाहर विधायक के समर्थक बड़ी संख्‍या में इकट्ठे हो गए हैं. खतरे को देखते हुए बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी को कलेक्‍ट्रेट के कमरे में बंद रखा गया है. यह मामला अब इतना बढ़ चुका है कि इलाके की सुरक्षा-व्‍यवस्‍था तक खतरे में पड़ गई है. कलेक्‍ट्रेट के बाहर स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए जिले के सात थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है.

बीजेपी सांसद और विधायक के बीच ऐसे हुआ झगड़ा

बीजेपी विधायक और बीजेपी सांसद के बीच झगड़ा उस वक्‍त शुरू हुआ, जब कलेक्‍टर की मौजूदगी एक अहम बैठक चल रही थी.

बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी शिलापट्ट पर नाम नहीं होने से नाराज थे, उन्‍होंने पूछा- यह किसी गाइडलाइन में है.

सांसद के सवाल पर बीजेपी विधायक राकेश सिंह बोले- ऐसा है उसमें मुझसे बात कर लीजिएगा, मैंने लगवाया है… आप क्या हैं?

शरद त्रिपाठी- मैं सांसद हूं

जब शरद त्रिपाठी ने बताया कि वह सांसद हैं तो विधायक ने जवाब में कहा- आप फंडामेंटल राइट्स के मुताबिक बात कर लीजिएगा

इस पर सांसद शरद त्रिपाठी बोले- आपसे क्यों बात करूंगा?

सांसद को पलटकर जवाब देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा- क्यों नहीं करेंगे

इस पर सांसद शरद त्रिपाठी ने कहा- मैं इंजीनियर से बात करूंगा

राकेश सिंह- विधायक का नाम है

सांसद शरद त्रिपाठी- आपसे बात क्यों करूं? अभी तुम्हारे जैसे कितने विधायकों को पैदा किया हूं

राकेश सिंह- जूता निकालें?

इसी के बाद सांसद ने जूता निकाला और मारना शुरू कर दिया


तीनो विधायको का धरना खत्म,,,,सांसद और विधायक को लखनऊ तलब किया गया,,,,,पार्टी अध्यक्ष अमित शाह मारपीट की घटना से बेहद नाराज,,,,,

दोनों नेताओं पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्यवाही,,,,

सांसद शरद त्रिपाठी को डीएम कार्यलय से किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया ।