गोरखपुर : बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरेन्द्र निषाद खोल सकते हैं अपना पत्ता ,साइकिल छोड़ पंजा पकड़ने की कर सकते है घोषणा ?
बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमरेन्द्र निषाद खोल सकते हैं अपना पत्ता ,साइकिल छोड़ पंजा पकड़ने की कर सकते है घोषणा ?
ए कुमार की रिपोर्ट
गोरखपुर 5 मार्च 2019 ।।
समाजवादी पार्टी से काफी दिनों से नाराज चल रहे पूर्व विधायिका राजमती निषाद के पुत्र अमरेंद्र निषाद बुधवार को प्रेसवार्ता करने जा रहे है । संभावना यह जतायी जा रही है कि श्री निषाद साइकिल से उतर कर पंजे को पकड़ने का ऐलान करेंगे ।
बता दे कि गोरखपुर पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायिका राजमती निषाद के पुत्र अमरिंदर निषाद समाजवादी पार्टी द्वारा बहुत दिनों से अनदेखी किए जाने से नाराज चल रहे है। अमरेंद्र निषाद कल दिनांक 6 मार्च को प्रेस क्लब में 1:30 बजे प्रेस वार्ता कर अपना पत्ता खोलेंगे।
बातचीत के दौरान अमरेंद्र निषाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी में बाहरी लोगों को काफी महत्व दिया जा रहा है और पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। जिससे क्षुब्ध होकर दिनांक 6 मार्च को प्रेस वार्ता कर आगे की रणनीति का खुलासा करूँगा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अमरेंद्र निषाद द्वारा साइकिल की सवारी छोड़कर अब हाथ के पंजे के साथ हाथ मिलाने की संभावना है।


