Breaking News

गोरखपुर : सीएम बनने के बाद योगी जी की बांसगांव में हुई पहली जन सभा , दी करोड़ो की सौगात

सीएम बनने के बाद योगी जी की बांसगांव में हुई पहली जन सभा , दी करोड़ो की सौगात
ए कुमार की रिपोर्ट


गोरखपुर 5 मार्च 2019 ।।
     उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज लोकसभा बांसगांव की जनता को 128 करोड़ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर सौगात दी । मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी जी बांसगांव पहुंचे थे । श्री योगी ने कहा कि बांसगांव की जनता से जो चुनाव के दौरान हमने वादा किया था आज उसको पूरा किया है । प्रदेश में जात पात की राजनीति करने वाले ने विकास को कोसों दूर छोड़ दिया था  ,आज  जब से प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है  तब से विकास के रास्ते  खुल गए  । कहा कि आजमगढ़ और अम्बेडकर नगर होते हुए गोरखपुर लखनऊ के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कार्य सरकार कर रही है । उन्होंने मंच से ही बहुजन समाज पार्टी और सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी 2007 में थाना में हो रहे कृष्ण जन्माष्टमी पर रोक लगा दी जब सपा की गवर्नमेंट हुई तो हर धार्मिक कार्य में बज रहे डीजे पर रोक लगाया । भारतीय जनता पार्टी की सरकार हुई है तो सब चीज की खुलेआम छूट मिली है ।आज धर्म काम भी बड़े हर्षोल्लास के साथ हो रहे हैं उन्होंने कहा कि बांसगांव का जो प्रसिद्ध मंदिर है ,क्षत्रिय वंशज कुल देवी के नाम पर मानते हैं ,हर वर्ष नवरात्रि में माँ  को अपने शरीर से रक्त चढ़ाते हैं, उस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए भी पैसा दिया है । साथ ही साथ बांसगांव में फायर सर्विस स्टेशन बनाने की भी योजना बना ली गई है । साथ ही साथ गोरखपुर के दक्षिणी भाग का जो इलाका है, अपनी समस्या को लेकर के जिले पर एसएसपी एसपी से गुहार लगाने जाते हैं, उनकी समस्या देखते हुए बांसगांव टाउन एरिया में ही दक्षिण एसपी का कार्यालय और आवास बनाने का काम किया जाएगा ताकि जनता की समस्याओं का निस्तारण समय से हो सके । प्रदेश में हर घर विजली विभाग के अधिकारी पहुंच रहे है ,उज्जवला योजना के माध्यम से हर परिवार को गैस का कनेक्शन दिया जा रहा है । बांसगांव की जनता को जागना होगा ,विकास और सुशासन का कोई विकल्प नही होता आज आपके बीच मे हम आये है ,कल आपने शिव रात्रि के पर्व को मनाया होगा । शिव के दो रूप होते है एक कल्याणकारी दूसरा रुद्र रूप  । जहां  आपके लिए देश के प्रधान मंत्री  विकास लाये है वही जब देश की बात आई तो जवानों ने रुद्र की तरह दुश्मनो को मुंहतोड़  जबाब दिया है ।