Breaking News

नई दिल्ली: यूपी में बीजेपी काटेगी 2 दर्जन सांसदों के टिकट, पढ़िए संभावितों के नाम

नई दिल्ली: यूपी में बीजेपी काटेगी 2 दर्जन सांसदों के टिकट, पढ़िए संभावितों के नाम
 ए कुमार की रिपोर्ट

नईदिल्ली 5 मार्च 2019 ।।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवानो के शहीद होने से जहां एक ओर सारे देश में मातम है. वहीं, अब धीरे-धीरे दूसरी तरफ देश में राजनीति की सुगबुगाहट भी दिखाई देने लगी है. शांत ढंग से ही सही, चुनावी गतिविधियां भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही हैं. खबर है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में बड़ी संख्या में मौजूदा सांसदों के टिकट काट सकती है. पार्टी के निचले स्तर से जिन सांसदों की रिपोर्ट अपेक्षाकृत खराब आ रही है, माना जा रहा है कि इस बार उनका टिकट काटना तय है. हालांकि इस पर अंतिम फैसला पार्टी के संसदीय बोर्ड के ही द्वारा किया जाएगा.

सूत्रों की माने तो देवरिया, मथुरा, झांसी, फतेहपुर सिकरी, हरदोई, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, हमीरपुर, इलाहाबाद, बहराइच, डुमरियगंज, राबर्टसगंज के सांसदों का टिकट कटना तय है, जबकि कुछ नेताओं के टिकट का फैसला उन पर छोड़ा गया है.

देवरिया से सांसद कलराज मिश्र को लेकर बहुत दिनों से अटकलों का बाजार गर्म है. लेकिन उनके हरियाणा का प्रभारी बनाए जाने के बाद अब ये साफ हो गया है है कि कलराज मिश्रा देवरिया से चुनाव नहीं लड़ेंगे. वहीं स्थानीय विरोध को देखते पार्टी ने फिल्म अभिनेत्री और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी को दोबारा मैदान में नहीं उतारने का फैसला लिया है.

इसी तरह से फतेहपुर सीकरी से सांसद चौधरी बाबूलाल, हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा, उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज, फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत, राबर्टसगंज से सांसद छोटे लाल का टिकट भी स्थानीय कारणों से काटा जा सकता है. जबकि हमीरपुर से सांसद पुष्पेंद्र चंदेल, इलाहाबाद से श्यामाचरण गुप्त,  के नाम टिकट कटने वालो की सूची में है ,ऐसा सूत्रों ने जानकारी दी है ।इसके अलावा भी अभी और सांसदों के टिकट पर तलवार लटकी हुई है ।
बहराइच से सावित्री बाई फुले पहले ही पार्टी छोड़ चुकी हैं. जबकि झांसी से सांसद और केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पहले ही चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं. खबर ये भी है कि अटल सरकार में मंत्री रहे अशोक प्रधान बीजेपी में वापसी के बाद से सुरक्षित सीट तलाशने में लगे हैं. पार्टी उन्हें इटावा सुरक्षित सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ाने पर विचार कर रही है. ऐसे में इटावा से सांसद अशोक दोहरे का टिकट भी खतरे में है ।