Breaking News

देव सेवा समिति देवाश्रम ने अज्ञात महिला के शव का किया अंतिम संस्कार

 



 बलिया।। देव सेवा समिति(मिल रोड परदहाँ मऊ) द्वारा संचालित देवाश्रम के जनपद शाखा बलिया द्वारा पूर्वांह में एक अज्ञात हिन्दू स्त्री के शव का अन्तिम संस्कार महावीर घाट श्मशान बलिया में  किया गया। इसकी जानकारी देवाश्रम के जिला संरक्षक बलिया डा कुंवर अरुण  सिंह द्वारा दी गई।

 


   बतया गया कि थाना बैरिया जनपद बलिया  पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम संख्या 336/2026 के तहत देवाश्रम की बलिया शाखा को   बाद पोस्टमार्टम   दिनांक 25.05.2026 को पूर्वांह में अन्तिम संस्कार हेतु एक अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव निःशुल्क प्राप्त कराया गया। उक्त अज्ञात शव की लावारिस शव यात्रा   देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के   वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह  व जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह  की  संयुक्त अध्यक्षता में पोस्ट मार्टम हाउस बलिया से जय शिव जय शव व राम नाम सत्य है के उद्घोष के साथ प्रारम्भ होकर महावीर घाट श्मशान बलिया पहुंची जहाँ पूर्वांह में  देवाश्रम   के प्रबंध निदेशक पी एन सिंह के द्वारा शव को पूरे विधि विधान से मुखाग्नि दी गई। 



       अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च ख्यातिलब्ध शिक्षक, प्रधान प्रतिनिधि सुखपुरा बलिया व  जिला चेस एसोसिएशन बलिया के सचिव उमेश कुमार सिंह द्वारा सहर्ष वहन किया गया।

      पुलिस के अनुसार उक्त अज्ञात हिन्दू स्त्री का शव थाना बैरिया बलिया अंतर्गत रेलवे स्टेशन बकुलहा के रेलवे ट्रैक के समीप से प्राप्त हुआ था।

     

        उपरोक्त लावारिस शव यात्रा में पी एम हाउस बलिया के बालेश्वर प्रसाद     देवाश्रम के अंतिम संस्कार दल बलिया के जिलाध्यक्ष दीप नारायण सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रताप नारायण सिंह उर्फ़ भगत सिंह  भरत प्रसाद  संतोष पासवान   गणेश प्रसाद महाजन गुप्ता  प्रीतम राजभर व पी एन सिंह सहित चंद्रशेखर डोम सम्मिलित रहे।

    उपरोक्त अज्ञात शव का अस्थि कलश देवाश्रम की बलिया इकाई के पास संरक्षित रहेगा जो ज्ञात होने पर उनके परिजनों को निः शुल्क सौंप दिया जायेगा।