Breaking News

'नॉन-वेजिटेरियन' गाय और डेरी उत्पाद ' है भारत अमेरिका में व्यापारिक मतभेद की असली वजह , जाने पूरी खबर यहां !




7 मार्च 2019 ।।

                          (रौनक कुमार गुंजन)

अमेरिका में ड्यूटी फ्री निर्यातकों की सूची में फिर से जगह बनाने की कोशिश में जुटे भारत को इससे बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, अमेरिका दबाव बना रहा है कि भारत मांस खाने वाले जानवरों के दूध से बनने वाले डेयरी प्रोडक्ट का आयात करे.

भारत ने सांस्कृतिक और धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए अमेरिका की इस मांग को ठुकरा दिया है.

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि वह जीएसपी के तहत भारत के लिए प्रिफरेंशियल ट्रेड ट्रीटमेंट को खत्म करना चाहते हैं. यूएस में 5.6 अरब डॉलर मूल्य के भारतीय निर्यात को टैक्स फ्री व्यापार की अनुमति देता है.

वाणिज्य मंत्रालय ने पहले ही कहा है कि भारत ने यह पहले ही तय किया है कि दूध देने वालों को मांसाहार खान में नहीं परोसा जाएगा. इस बात पर कोई सहमति नहीं बन सकती, इससे धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं.

भारत ने इस मामले पर स्पष्ट किया है कि दूध और दूध उत्पादों के आयात के लिए भारतीय मानदंडों के तहत, आयातक या निर्माता को यह सर्टिफा्ई करना होगा कि सोर्स जानवरों को आंतरिक अंगों, ब्लड मील और जुगाली मूल के ऊतकों से उत्पन्न की फीडिंग साथ कभी नहीं खिलाया गया है. वाणिज्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यूएस से अभी 60 दिनों तक भारत जीएसपी का लाभ लेता रहेगा.

मंत्रालय के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, 'हालांकि, अमेरिका चाहता है कि भारत में डेयरी उत्पादों को आयात करने की शर्त है कि जानवरों को फ्लड मील परोसा जाए.'

बता दें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिकी सामानों पर भारत हाई टैरिफ लगाता है, इसलिए अमेरिका भी भारत पर उसी तरह का टैक्स लगाना चाहता है. उन्होंने कहा, 'भारत एक हाई टैरिफ वाला राष्ट्र है. उन्होंने हमें काफी चार्ज किया है.'

डोनाल्ड ट्रंप ने दो घंटे तक चले अपने भाषण में घरेलू और विदेशी कई मुद्दों पर बात की. हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भी हम एक मोटरसाइकिल भेजते हैं तो उन पर वे सौ प्रतिशत तक टैरिफ लगाते हैं, लेकिन जब भारत हमें मोटरसाइकिल भेजता है तो हम उस पर कोई भी टैरिफ नहीं लगाते हैं. इसलिए हम भी वैसा ही टैक्स लगाना चाहते हैं.'(साभार न्यूज18)