Breaking News

गोरखपुर : ज्वांइन्ट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने पांच एकड़ भूखंड से हटवाया अवैध अतिक्रमण


ज्वांइन्ट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम ने पांच एकड़ भूखंड से  हटवाया अवैध अतिक्रमण
ए कुमार की रिपोर्ट

गोरखपुर 7 मार्च 2019 ।। बुधवार को पिपराइच ज्वांइट मजिस्ट्रेट प्रथमेश कुमार का कड़ा रूख काम आया।जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा बाजार मे वर्षो से लंबित पशुचर सहित लगभग पांच एकड़ से अधिक कामर्शियल भूमि से राजस्व व पुलिस के संयुक्त टीम द्वारा  अतिक्रमण हटवाया गया। इस निष्पक्ष अभियान के लिए एसडीएम व राजस्व निरीक्षक के प्रयास का ग्रामीणों ने सराहनीय कदम बताया। मालूम हो  की विकास खंड चरगांवा के ग्राम सभा की  पशुचर भूमि गोरखपुर और पिपराइच मार्ग पर स्थित है । जिससे कान्हां उपवन और गोवंश आश्रय स्थल के मद में दिया जा चुका है ।जिस पर सुनील सावन टिकोरी किशोरी और नीतू पुत्री खेताऊ ने छप्पर नाँद और खूंटा इत्यादि डालकर कब्ज़ा कर लिया गया था। इनको पहले भी हटाने के लिए निर्देशित किया गया था ।लेकिन कुछ जिम्मदारों के मिलीभगत से अतिक्रमणकारियों द्वारा अवैध कब्जा हटवाने मे आना कानी कर रहे थे जनशिकायत के बाद  उपजिलाधिकारी सदर  प्रथमेश कुमार के निर्देश पर  राजस्व निरीक्षक धनश्याम शुक्ला के नेतृत्व मे राजस्व कर्मचारियों व पिपराइच पुलिस महिला आरक्षी ने अवैध कब्जा खाली कराने पहुँची भारी विरोध के बाद भी लगभग पांच एकड़ कामर्शियल भूभाग से नाद खूटा डंडा आदि  जेसीबी से तोड़ कर  हटाया गया । लेकिन पक्का निर्माण के लिए आगे तिथि निर्धारित करने की बात कही गयी । फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान को ग्रामीणों ने साहसिक कदम बताया ।
 इस अभियान के  टीम में क्षेत्रीय लेखपाल मनोज चौधरी सुदामा वर्मा दूधनाथ वर्मा विजय गुप्ता लेखपाल व पुलिस टीम में उप निरीक्षक विवेक रंजन भारी संख्या में आरक्षी व महिला पुलिस बल के साथ ग्रामीण भी मौजूद  रहे ।