भीमपुरा बलिया : जेडी की गाड़ी से बाइक सवारों की हुई टक्कर , परिजनों ने किया हंगामा तो पुलिस ने लाठी भांजकर किया माहौल शांत
जेडी की गाड़ी से बाइक सवारों की हुई टक्कर , परिजनों ने किया हंगामा तो पुलिस ने लाठी भांजकर किया माहौल शांत
बृजेश सिंह की रिपोर्ट
भीमपुरा बलिया 12 फरवरी 2019 ।। यूपी बोर्ड की परीक्षा की शुचिता जांचने मंगलवार को सुबह की पाली में पहुंचे जेडी आज़मगढ़ की गाड़ी और बाइक में एक परीक्षा केंद्र के सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिसमे दोनों बाइकसवार घायल हो गए। एक का पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलो को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती न कराने पर हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए भीड़ को खदेड़ा। परिजनों ने दोनों को मऊ भर्ती कराया। पुलिस ने बुलेरो और बाईक को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। वही पुलिस ने बुलेरो चालक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया।
यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल के लिए बदनाम भीमपुरा, नगरा, बेल्थरारोड, रसड़ा की पड़ताल करने पहुंचे जेडी आजमगढ़ योगेंद्र सिंह को पहले ही दिन मुसीबतो का सामना करना पड़ गया। जिले में मंगलवार को सुबह की पाली में परीक्षा को जांचने के लिए उनका काफिला एक परीक्षा केंद्र को चेक करने के बाद सिकरिया स्थित रामदास इंटर कालेज के लिए निकला। उनका काफिला जैसे ही रामदास इंटर कालेज की तरफ घूमने के लिए मुड़ रहा था कि पीछे से जा रहे बाइक सवार बुलेरो के अगले हिस्से में ड्राइवर की तरफ टकरा गये। जिसमे बरेवा निवासी अजय कुमार यादव 18 और भीमपुरा निवासी ऋषभ सिंह 17 बाइक से उछलकर दूर जा गिरे। अजय का दायां पैर फ्रैक्चर हो गया है जबकि ऋषभ को भी अंदरूनी चोट आई है। दुर्घटना की सूचना पाते ही दोनों के परिजन परीक्षा केंद्र पर पहुचे और अधिकारियों की उदासीनता को देख बिफर गए। घटना के बाद भी युवको को हॉस्पिटल पहुंचाने की बजाय उसी हाल में छोड़ देने से वे आगबबूला हो गये और अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। जेडी की पूरी टीम परीक्षा केंद्र में दुबकी रही। अधिकारियों ने अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस को फोन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हंगामा खड़ा करने वालो को लाठी भांजकर खदेड़ा। उधर सूचना पाकर डीआईओएस भास्कर मिश्र भी तेजी के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए। घायलो को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन मऊ लेकर चले गए। पुलिस बुलेरो व बाइक दोनो को थाने ले गयी। जेडी के बुलेरो के ड्राइवर को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि बुलेरो और बाइक में भिड़ंत हो गयी थी जिसमे एक युवक का पैर फ्रैक्चर हो गया है। परिजनों का आरोप था कि घायलो को तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए था लेकिन अधिकारियों ने ऐसी मानवता नही दिखाई जिस कारण सब लोग उग्र हो गए थे। वैसे दोनो गाड़ियों को कब्जे में ले लिया गया है किसी तरफ से कोई तहरीर नही मिली है।
घटना के बाबत जब जेडी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक काफी स्पीड में थी। परीक्षा केंद्र की तरफ मुड़ते समय पीछे की तरफ से आ रही बाइक ने बुलेरो के अगले हिस्से में दाहिनी तरफ टक्कर मार दी। घायल होने के बाद हमलोगों ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाने की बात कही तो अपने परिजन को बुलाकर जाने की बात कहने लगे और जब परिजन आये तो हंगामा खड़ा कर दिया।
सख्ती के चलते आधे परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
भीमपुरा। परीक्षा की सुचिता को परखने के लिए घटना स्थल पर उपस्थित जेडी व डीआईओएस ने संयुक्त रूप से रामदास इंटर कालेज के निरक्षण किया। इस दौरान एक परीक्षार्थी के आधार कार्ड और प्रवेशपत्र पर अंकित जन्मतिथि में भिन्नताएं मिली। डीआइओएस भास्कर मिश्र ने बताया कि लगभग परीक्षा की सख्ती को देखते हुए काफी संख्या में परीक्षार्थी अपनी परीक्षा पहले ही दिन छोड़ दिए है। मंगलवार को रसड़ा और नगरा के तीन परीक्षा केंद्रों की जांच की तो लगभग आधे परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में नकल के नाम पर बाहरी परीक्षार्थीयो की भीड़ रहती थी जो अब धीरे धीरे कम हो गयी है और हो सकता है कि इस बार की परीक्षा के बाद न के बराबर रह जाये।