बलिया : वैकल्पिक विवाद, समाधान शिविर में बोली पूनम कर्णवाल : छेड़-छाड़ वाले मामले को हरगिज दबाए नही
छेड़-छाड़ वाले मामले को दबाए नही --पूनम कर्णवाल*
बच्चों की शिक्षा पर दिया जोर
वैकल्पिक विवाद, समाधान शिविर सम्पन्न
बलिया 12 फरवरी 2019 ।। जिला जज प्रमोद कुमार पंचम के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक साक्षरता, वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र विषय पर शिविर का आयोजन बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर करर्मौता सिकंदरपुर में किया गया ।
प्राधिकरण के सचिव पूनम कर्णवाल ने बच्चों को अच्छी शिक्षा देने की बात कही। कहा कि बच्चों से कहीं भी कोई छेड़छाड़ करता है तो इस मामले को आप दबाए नहीं इसकी शिकायत थाने में करें। आप के संकोच से इस प्रकार की घटनाएं किसी और के साथ घटित हो सकती है। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश पर प्राधिकरण का गठन किया गया है इसका उद्देश्य है कि आप लोगों को जागरूक किया जाय । किसी प्रकार की कोई समस्या आपके पास है और उसकी सुनवाई नहीं हो रही है तो उसकी जानकारी आप प्राधिकरण को दे सकते हैं। प्राधिकरण आपके प्रार्थना पत्र को संबंधित विभाग में भेज कर समाधान कर करायेगा । कर्णवाल ने कहा कि पानी की समस्या हो या नल की नहीं बदले जाने की शिकायत इसको भी आप प्राधिकरण में ला सकते है ।
उन्होंने कहा कि पैसे की कमी या निर्धन होना आपको न्याय में बाधा नहीं बन सकता । पैसे की कमी के चलते आप अपने किसी मामले में वकील नहीं कर पा रहे हैं तो आप प्राधिकरण के पास आए। प्राधिकरण आपको निःशुल्क वकील देगा और वे आपके केस को देखेंगे । शिविर में तहसीलदार ने शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों को दी ।



