Breaking News

बलिया : किशोर-किशोरियों में नीली एवं गुलाबी गोली रोकेगा खून की कमी

किशोर-किशोरियों में नीली एवं गुलाबी गोली रोकेगा खून की कमी




बलिया 12 फरवरी 2019 : सिटी मजिस्ट्रेट डॉ
विश्राम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत किशोर-किशोरियों को दी जाने वाली साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड् सम्पूरक (WIFS) प्रशिक्षिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न किया गया| इसमें प्रत्येक ब्लॉक स्तर से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के चिकित्सक, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर (बीसीपीएम), ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्रतिभाग किया, प्रशिक्षण के उपरान्त सभी ब्लॉक में सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सभी विद्यालयों के शिक्षकों को नोडल अधिकारियों एवं अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा|
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा साप्ताहिक आयरन फोलिक एसिड सम्पूर्णता कार्यक्रम शुरू किया गया है ताकि किशोरों में खून की कमी को रोका जा सकें और इस पर नियन्त्रण पाया जा सकें| देश की कुल आबादी में से 22 प्रतिशत किशोर हैं, लेकिन किशोरों की आधी आबादी में खून की कमी है इनमे लडके –लकड़ियाँ दोनों है| खून की कमी से शरीर का पूरा विकास नही होता| स्कूलों में किशोरों का प्रदर्शन अच्छा नही होता और दैनिक काम-काज में एकाग्रता कम रहती हैं| इससे कार्य क्षमता और बच्चो के विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं|
एसीएमओ एवं आरबीएसके के नोडल अधिकारी डा० हरिनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रशिक्षण में आयरन फोलिक एसिड सम्पूरक के खाने, उससे होने वाले लाभ एवं इसकी मासिक सूचना के प्रबन्धन इत्यादि के बारे में विस्तार से बताया गया, साथ ही आवश्यक समाग्री भी उपलब्ध करायी गयी| 10 वर्ष से 19 तक के सभी किशोर-किशोरियों को विद्यालय में तथा स्कूल न जाने वालो को आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयरन की नीली गोली तथा 6 वर्ष से 10 वर्ष तक के सभी किशोर-किशोरियों विद्यालय में तथा स्कूल न जाने वालो को आंगनबाड़ी केन्द्र पर आयरन की गुलाबी गोली प्रत्येक सोमवार को अनिवार्य रूप से खिलाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गये|
प्रशिक्षण की अध्यक्षता एसीएमओ एवं आरबीएसके के नोडल अधिकारी डा० हरिनंदन प्रसाद द्वारा की गयी | इस अवसर पर विफ्स स्टेट प्रोग्राम मैनेजर डा० जोहा खान ने सभी को प्रशिक्षित किया, साथ ही वर्ल्ड विज़न एवं विफ्स के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर ने भी आवश्यक निर्देश दिए|