रामगढ़ बलिया : रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने पकड़ी अवैध शराब से भरी डीसीएम , 321 पेटी शराब बरामद
रामगढ़ चौकी इंचार्ज ने पकड़ी अवैध शराब से भरी डीसीएम , 321 पेटी शराब बरामद
डॉ सुनील ओझा की रिपोर्ट
रामगढ़ हल्दी बलिया 12 फरवरी 2019 ।।
स्थानीय थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित स्टेट बैंक के पास से पुलिस ने मंगलवार की तड़के सुबह एक डीसीएम सहित 321 पेटी अंग्रेजी शराब (कीमत लगभग 50 लाख)के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रामगढ़ ढाले पर भारतीय स्टेट बैंक के पास हल्दी थाना के रामगढ़ चौकी इंचार्ज एस आई सरफराज खान ने गस्त के दौरान बैरिया की ओर से आ रही एक डीसीएम जिसका नम्बर HR 38 P 6405 को शक के आधार पर रोका।तलाशी करने गाड़ी में 321पेटी अंग्रेजी शराब मिली।एस आई ने ड्राइवर सहित गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।चौकी इंचार्ज ने बताया कि पहले ड्राइवर ने हमे बताया कि ट्रांसपोर्ट का माल है चालान देख लीजिए जब मैंने गाड़ी की तलाशी ली तो मामला सामने आया ।पकड़ा गया अभियुक्त ने अपना नाम बिजय पुत्र बद्री प्रसाद निवासी मायुदाकला,थाना नीमका जिला सीकर, राजस्थान बताया।पुलिस ने मुकदमा अपराध स0 20/19धारा 60,एक272,273,419,420,467,468आई पी सी के तहत चलान कर जेल भेज दिया।