Breaking News

अखिलेश यादव को इलाहाबाद जाने से रोकने पर सपाइयों का पूरे प्रदेश में उग्र प्रदर्शन , सीएम योगी का फूंका गया पुतला ,

 मुरादाबाद में दरोगा की वर्दी में लगी आग, प्रयागराज में पुलिसवाले को मारा थप्पड़


12 फरवरी 2019 ।।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ कार्यक्रम में जाने की परमिशन न मिलने के बाद लखनऊ प्रशासन ने उन्हें अमौसी एयरपोर्ट पर रोक लिया. इसकी खबर फैलते ही सूबे के सभी जनपदों में सपाइयों ने उग्र प्रदर्शन किया है. कई जगहों से हिंसा और आगजनी की खबरें आ रही हैं. उग्र प्रदर्शन के दौरान मुरादाबाद में सब इंस्पेक्टर (दरोगा) की वर्दी में आग लग गई. इलाहाबाद विश्वविद्यालय के एक छात्र नेता ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया.

जगह-जगह धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता और पार्टी के नेता जमकर योगी सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें बदायूं से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए हैं. उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में सपाइयों ने उग्र प्रदर्शन किया है. सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाकर सपा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी कर रहे हैं -

 गोरखपुर :-
 सपाइयो का हल्ला बोल, सडक पर किया जोरदार प्रदर्शन, सड़को पर बैठ सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज में चल रहे छात्र संघ के वार्षिकोत्सव  समारोह में जाने से रोकने पर राजनीति गरमा गई, अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने की सूचना के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए, और सैकड़ों की संख्‍या में कार्यकर्ता सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन करने लगे । उन्‍होंने योगी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्‍का-मुक्‍की भी हुईपुलिस ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया ।
 अखिलेश यादव के साथ दुर्व्यहार की बात गोरखपुर में जब सपा कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचीतो उनका आक्रोश बढ़ गया । कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शास्‍त्री चौक पर जुटने लगे । उन्‍होंने योगी और उनकी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इसी दौरान वहां पर पहुंची कैण्‍ट और कोतवाली समेत कई थानों की पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ उनकी धक्‍का-मुक्की भी हो गई । इसके बावजूद कार्यकर्ताओं का गुस्‍सा शांत नहीं हुआ, उन्‍हें हिरासत में लेने के लिए पुलिस को काफी मशक्‍कत करनी पड़ी । सपा कार्यकर्ता भी सड़क पर लेटकर खुद को हिरासत से बचाने का प्रयास करते रहे, जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने उन्‍हें काबू में करके हिरासत में लिया ।
  जुलूस की शक्‍ल में सपा कार्यकर्ता शास्‍त्री चौक पर पहुंचे, कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का पु‍तला जलाने के शक में भारी संख्‍या में पुलिसबल भी वहां पर एकत्र हो गया, लेकिन सैकड़ों की संख्‍या में जुटे कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखकर पुलिस को भी उन्‍हें हिरासत में लेने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ी, इस बीच कार्यकर्ता मोदी और योगी विरोधी नारे लगाते रहे । इसी बीच पुलिस ने सपा के जिलाध्‍यक्ष प्रहलाद यादवनगर अध्‍यक्ष जियाउल इस्‍लामपूर्व प्रदेश प्रवक्‍ता कीर्ति निधि पाण्‍डेयसपा के पूर्व नगर सचिव आफताब अहमदपूर्व नगर अध्‍यक्ष शाहाब अंसारी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया ।
 इस दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओ ने कहा, कि राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष को इलाहाबाद जाने से रोका गया है, एक तरीके से ये अघोषित आपातकाल की स्थिति योगी की बीजेपी सरकार द्वारा पैदा की जा रही है । उन्‍होंने कहा कि इस तरह की राजनीति शोभा नहीं देती है । आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर गोरखपुर और प्रदेश की जनता उन्‍हें जवाब देगी । प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से हताश और निराश है, उनके राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के कार्यों की जनता जिस तरह से प्रशंसा कर रही है उससे भाजपा डरी हुई है, यही वजह है, कि उन्‍हें इलाहाबाद विश्‍वविद्यालय के वार्षिकोत्सव में जाने से रोका गया है ।

मुरादाबादः जिले में जब सपाई सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला जला रहे थे उसी समय एक दरोगा की वर्दी में आग लग गई. सपा कार्यकर्ताओं ने आग बुझा दी. इससे पहले दरोगा की वर्दी में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. घटना मुरादाबाद के सिविल लाइंस स्थित कचहरी की है.

रायबरेली: प्रदर्शन कर रहे जिला अध्यक्ष रामबहादुर यादव सहित तीन दर्जन से अधिक सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बस्ती: बस्ती में शास्त्री चौक पर सपा जिलाध्यक्ष राजकपूर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन. सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम योगी अदित्यनाथ का पुतला फूंका है. कार्यकर्ताओं ने यूपी के प्रशासन और बीजेपी सरकार के खिलाफ की नारेबाजी भी की.।

बलिया : 
बलिया में सपा जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने सीएम योगी के पुतले के साथ सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की । इस प्रदर्शन में पूर्व मंत्री नारद राय , पूर्व विधायक मंजू सिंह , बलिया विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी व पूर्व चेयरमैन लक्ष्मण गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष जमाल आलम , मृत्युंजय उर्फ बबलू तिवारी , अजय यादव विधान सभा अध्यक्ष सदर , के साथ ही युवा सपा के दर्जनों नेताओ ने नारेबाजी कर जमकर बीजेपी सरकार को कोसा और टीडी कालेज पर सड़क जाम कर दिया । शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय और सिविल लाइन्स चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और प्रदर्शन कारियो के बीच पुतले को लेकर खूब छीनाझपटी हुई । छीनाझपटी में दोनों अधिकारियों को खरोच भी आई । इन दोनों अधिकारियों की तत्परता के चलते पुतले में आंशिक रूप से ही आग लग पायी । इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी नगर मजिस्ट्रेट के माध्यम से राज्यपाल को पत्रक भेजकर योगी सरकार को बर्खास्त करने की मांग की ।



सोनभद्र: सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर योगी सरकार का पुतला फूंका. राबर्ट्सगंज के बढ़ौली चौराहे पर सपाइयों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. धारा 144 लगे होने के बावजूद भी कार्यकर्ता सड़क पर जुटे हुए हैं.

फर्रूखाबाद: अखिलेश यादव के सम्मान में जिले के सपाई कुछ भी करने को तैयार हैं. सपाइयों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका है और योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए.

बुलन्दशहर: समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन में हंगामा जारी है. सपाइयों ने बुलन्दशहर ज़िले में कई स्थानों पर रोड जाम व हाईवे जाम कर दिया है. भारी संख्या में पुलिसकर्मी सपा के कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रहे हैं.

गोंडाः नारेबाजी कर सपाइयों ने जिले के इनकैन चौराहे पर प्रदर्शन किया है. कार्यकर्ता बीच चौराहे पर धरने पर बैठ गये.

सहारनपुरः सपाइयों ने दिल्ली सहारनपुर रोड जाम कर योगी सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन. कार्यकर्ताओं ने शहर कोतवाली क्षेत्र के वन्दना चौक पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी का पुतला जलाने की कोशिश की तो पुलिस ने सपाइयों को पुतला फूंकने से रोक दिया.

ललितपुर: सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर शहर के घंटाघर चौक पर प्रदर्शन किया. नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने SDM को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देकर सरकार की बर्खास्तगी की मांग की है.

हमीरपुर: सपाइयों ने सदर मुख्यालय स्थित बस स्टैंड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए. 50 से अधिक सपा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है.

कन्नौज: जिला अस्पताल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

सुल्तानपुर: सपाइयों ने डीएम ऑफिस के सामने प्रदर्शन कर पीएम मोदी और सीएम योगी का पुतला जलाया.

बांदा: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट के मध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा है.