रसड़ा बलिया : एसबीआई प्रबन्धक ने किया ब्रेकरी उद्योग का शुभारंभ, रसड़ा के हिता के पूरा में स्थापित हुआ है यह उद्योग
एसबीआई प्रबन्धक ने किया ब्रेकरी उद्योग का शुभारंभ,
रसड़ा के हिता के पूरा में स्थापित हुआ है यह उद्योग
रसड़ा बलिया 13 फरवरी 2019 ।। रोजगार मांगने से लाख गुना अच्छा है रोजगार देने वाला बनना , आज जो यह ब्रेकरी उद्योग शुरू हुआ है उससे जहां दर्जन भर लोगो को इस कारखाने में काम मिलेगा , वही सैकड़ो लोग इसके मार्केटिंग से जुड़कर अपने अपने परिवारों का भरण पोषण करेंगे । यह उदगार भारतीय स्टेट बैंक रसड़ा के शाखा प्रबंधक ललन पांडेय ने हिता के पूरा में स्थापित तेज बहादुर सिंह ब्रेकरी उद्योग का शुभारंभ करने के बाद अपने संबोधन में कही । बता दे कि बलिया के रसड़ा में हिता का पूरा में स्टेट बैंक के मैनेजर लल्लन पाण्डेय द्वारा बुधवार को तेज बहादुर सिंह बेकरी उद्योग का फीता काटकर उद्धघाटन किया गया और इस उद्योग के सफल होने और उज्जवल भविष्य की कामना की गयी । इस अवसर पर प्रमुख रूप से सतीश सिंह ब्लाक प्रमुख ,अनिल कुमार , राजेश कुमार, प्रवीण सिंह और सम्मानित गाँव वाले और बुजुर्ग लोग उपस्थित रहे ।