बलिया से बड़ी खबर : सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर पर बंधे साउंड सिस्टम से सटा हाई टेंशन तार , दो युवकों की मौत , 5 घायल

शशिकुमार की रिपोर्ट
बैरिया बलिया 13 फरवरी 2019 ।। सरस्वती पूजन के बाद मूर्ति विसर्जन के लिये जाते समय जुलूस की ट्रैक्टर पर बंधे साउंड सिस्टम से हाई टेंशन तार के संपर्क में आ जाने से जहां दो युवकों की मौत की खबर है वही 5 अन्य भी बुरी तरह झुलस गये है । सभी घायलों को तत्काल स्थानीय सोनबरसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बलिया के लिये रेफर किये जाने का समाचार है । घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वी भवन जयप्रकाश नगर टोला गांव के युवकों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के लिए ट्रैक्टर टाली पर ले जाते समय लाउडस्पीकर में हाइटेंशन तार के स्पर्श होने से दो युवकों की हुई मौत और पांच लोग गम्भीर रूप से झुलस गये। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य सोनबरसा में भर्ती कराया गया।जहां डॉक्टरों ने घायलों की हालात गम्भीर देखते हुए चार युवकों को जिला चिकित्साल के लिये रैफर कर दिया है । इस घटना से युवकों के गांव में कोहराम मच गया है ।
इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब देश की सर्वोच्च अदालत ने डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है तो स्थानीय प्रशासन कैसे इतनी उच्चाई तक बंधे साउंड बक्सों को देखने के बाद भी अनसुना किया ? काश प्रशासन से डीजे के प्रयोग पर सर्वोच्च अदालत के आदेश के क्रम में सख्ती बरती होती तो आज दो घरों के दीपक न बुझते ।