बेल्थरा रोड : बाइक की डिक्की खोल 2.60 लाख से भरा बैग गायब , यूनियन बैंक से पैसा ले निकला था सीएसपी संचालक
बाइक की डिक्की खोल 2.60 लाख से भरा बैग गायब
यूनियन बैंक से पैसा ले निकला था सीएसपी संचालक
बिल्थरारोड (बलिया) 13 फरवरी 2019 : बिल्थरारोड तीनमुहानी से बदमाशों ने बुधवार दोपहर एक सीएसपी (ग्राहक सेवा केंद्र) संचालक राकेश कुमार सिंह के बाइक की डिक्की खोल 2.60 लाख रुपए से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया। घटना की भनक लगते ही सीएसपी संचालक के होश उड़ गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। गायब पैसों में पांच सौ रुपए की चार गड्डी एवं 50 रुपए की 12 गड्डी शामिल बताया जा रहा है। नगरा थाना के पालचंद्राहां ताड़ीबड़ागांव निवासी राकेश सिंह अपने क्षेत्र के कसौंडर गांव में यूनियन बैंक की सीएसपी चलाते है और अपने ग्राहक सेवा केंद्र पर लेन देन के लिए अपनी हीरोहौंडा ग्लैमर बाइक यूपी 60 एसी 7594 से अपने दो बेटों संग बिल्थरारोड यूनियन बैंक पर पैसा निकालने आएं थे। जहां से अपने करेंट एकाउंट से चेक द्वारा 2.60 लाख रुपया निकाला और बैग में पैसा रखकर डिक्की में रख चल दिए। इस बीच अपने बेटों को खाना खिलाने के लिए नगर के एक फास्ट फूड कार्नर पर बिठाकर नगर की तीनमुहानी पहुंचे और एक दुकान पर सीएसपी की डिवाइस की सेटिंग कराने के लिए दूसरे सीएसपी संचालक से बात करने लगे। महज पांच मिनट के अंतराल में ही उच्चकों ने बाइक के डिक्की को खोल पर पैसो से भरा बैग निकाल लिया और निकल भागे। जब राकेश की नजर अपने बाइक पर पड़ी तो डिक्की को खुला देख अवाक रहे गए और शोर मचाया। सीयर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह, कॉस्टेबल दिनेश यादव आदि ने मौका मुआयना किया।