बलिया : पूर्व प्रधान मंत्री,जननायक स्व. चंदशेखर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर बलिया में एक दिवसीय धरना
पूर्व प्रधान मंत्री,जननायक स्व. चंदशेखर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर बलिया में एक दिवसीय धरना
शशि कुमार की रिपोर्ट
बलिया 14 फरवरी 2019 ।।
यूपी के बलिया में कभी युवा तुर्क कहे जाने वाले पूर्व प्रधान मंत्री जननायक स्व. चंद्रशेखर जी को भारत रत्न देने की मांग युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने की है । युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में 1 दिवसीय अनशन /धरना देकर अपनी मांग को दिल्ली की सरकार तक पहुंचाने का काम किया है । इस अनशन / धरना कार्यक्रम में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
युवा चेतना के संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि भारत के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री गरीब , मजलूम और पिछड़ों की आवाज रहे चंद्रशेखर जी ने अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए समता की व्यवस्था और स्थापना की थी । ऐसे व्यक्ति को भारत सरकार को अविलम्ब भारत रत्न से सम्मानित करना चाहिए । इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय अनशन पर बैठने का कार्यक्रम आयोजित किया गया । भारत रत्न दिलाने के लिए बलिया से आज शंखनाद किया गया है । रोहित सिंह ने कहा स्वर्गीय
चंद्रशेखर सबके थे यहाँ बैठा हर व्यक्ति उनका परिवार और पारिवारिक सदस्य है।
बाइट-रोहित सिंह (युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक)