Breaking News

झांसी : पीएम मोदी के दौरे से पहले एसपीजी टीम ने लिये तैयारियों का जायजा, एस.पी.जी टीम लीडर एस.के. वर्मा ने दिये निर्देश : 10 बजे तक मीडिया के फोटोग्राफरों को पहुंचना जरूरी , फोटोग्राफर डी के पास , रिपोर्टर रहेंगे मीडिया सेंटर में

 पीएम मोदी के दौरे से पहले एसपीजी टीम ने लिये तैयारियों का जायजा,
एस.पी.जी टीम लीडर  एस.के. वर्मा ने दिये निर्देश : 10 बजे तक मीडिया के फोटोग्राफरों को पहुंचना जरूरी , फोटोग्राफर डी के पास , रिपोर्टर रहेंगे मीडिया सेंटर में


झांसी 12 फरवरी 2019: प्रत्येक दशा में इलैक्ट्रानिक व प्रिन्ट मीडिया के कैमरामेन व फोटोग्राफर प्रातः 10ः00 बजे तक ग्वालियर रोड पुलिस चौकी में उपस्थित हो ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक लाया जा सके तथा कैमरो की जांच कर मीडिया सेन्टर तक कवरेज हेतु पहुंचाया जा सके। यदि समय से नही पहुंचेगे तो कार्यक्रम स्थल पर कवरेज हेतु प्रवेश असम्भव होगा। आम सभा स्थल तक पहुंचने वालो की सेक्टरवार चेकिंग की जाए। बिना चेकिंग कोई कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नही कर सकेगा। पीएमओ कार्यालय से रिसेप्शन लाइनअप एप्रूव होने के बाद ही विशिष्ट अतिथि पहुंचेगे। सम्पूर्ण कार्यक्रम स्थल को सीसीटीवी कैमरे से कवर किया जाए। मीडिया दो पार्ट मे रहेगी। समस्त कैमरामेन/फोटोग्राफर डी के समक्ष मंच पर रहेगे तथा रिपोर्टर मीडिया सेन्टर में उपस्थित रहेगे। कार्यक्रम स्थल पर पेयजल व्यवस्था व मोबाइल शौचालय की भी व्यवस्था की जाए। टैफिक व्यवस्था सुचारु रहे। कही भी जैम की स्थिति न हो। इसके लिए यातायात पुलिस हर जगह तैनात रहे। यह निर्देश एस.पी.जी टीम लीडर श्री एस.के. वर्मा ने मा0 प्रधानमंत्री जी के 15 फरवरी को जनपद झांसी में शिलान्यास व लोकापर्ण के साथ आमसभा के आयोजन हेतु तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रशासनिक भवन भोजला मण्डी में दिए। उन्होने सम्पूर्ण भोजला मण्डी स्थल का निरीक्षण किया तथा स्टेज व आमजन हेतु बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जनता रैली स्थल पर कैसे पहुंचेगी व कहां से एन्ट्री लेगी उस स्थान का भी निरीक्षण किया।एस.पी.जी. श्री एस.के. वर्मा ने कहा कि टीम वर्क से कार्यक्रम को सहज व सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सकेगा। अतः जिन्हे जो भी समस्या हो उसे तत्काल उच्च अधिकारियों को बताये। उन्होने वीआईपी पार्किंग के साथ ही आने वाले वाहनों की पार्किंग स्थल पर साइन बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिए ताकि गाडि़यों को रखने मे असुविधा न हो। उन्होने मंच निर्माण कार्य को देखा साथ ही मा0 प्रधानमंत्री जी के सेफ हाउस व उन्हे मंच तक लाने व ले जाने वाले मार्ग का भी निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि हैलीपैड पर हैलीकाप्टर सुरक्षा हेतु एसपी रैंक के अधिकारी को लगाया जाए। उन्होने क्रू मेम्बर के लिए खान-पान की भी व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं का शिलान्यास/लोकापर्ण किया जाना है। अतः मंच पर जो विशिष्ट मंत्री व अन्य अतिथियों को रहना है, उनके भी पास निर्गत किये जाए। एसपीजी टीम लीडर ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर डिफेंस कारीडोर व रेल सम्बन्धित योजनाओं की प्रदर्शनी लगायी जानी है, उसके निरीक्षण में कौन-कौन मा0 प्रधानमंत्री जी के साथ शामिल होगे। उसकी जानकारी पीएमओ से आने के बाद ही सुनिश्चित किया जाएगा। इस मौके पर एसपीजी दल के श्री विभोर बहुगुणा, श्री अंजनी कुमार सहित मण्डलायुक्त श्रीमती कुमुदलता श्रीवास्तव, डीआईडी श्री एस.एस.बघेल, जिलाधिकारी श्री शिव सहाय अवस्थी, एसएसपी डॉ. ओ.पी.सिंह सहित अन्य उच्च अधिकारी प्रशासन व पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।