Breaking News

स्वामी विवेकानन्द जयंती समारोह : दूसरे दिन आयोजित हुआ कवि सम्मेलन






जमुआ बलिया।।शिक्षा शक्ति सहयोग संस्थान द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानन्द जयंती समारोह के द्वितीय दिवस कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।  शिवजी पाण्डेय जी सांकृत्यायन पुरस्कार से अलंकृत द्वारा सरस्वती वंदना की ओजस्वी प्रस्तुति से कविता पाठन प्रारम्भ हुआ।





कविवर डॉ शत्रुघ्न पाण्डेय जी, प्रो यशवंत सिंह, डॉ रघुनाथ उपाध्याय "शलभ", शिवजी पाण्डेय "रसराज" दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवियों ने अपनी उच्च स्तरीय कविताओं से समाज में आ रही गिरावट को रेखांकित किया। वही ओज की कविताओं से स्रोताओ के दिलों में देशभक्ति का जज्बा भरा।

संचालन डॉ राजेन्द्र भारती ने किया। कवियों को शिव कुमार कौशिकेय द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रसस्तिपत्र प्रदान किया गया। राम नारायण सिंह ने आभार व्यक्त किया।