भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक सम्पन्न
कुलदीपक पाठक
देवरिया।। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा देवरिया नगर मण्डल और देवरिया देहात मण्डल के कार्यकर्ताओं की बैठक मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सैथवार के साकेत नगर स्थित आवास पर हुयी।जिसमें देवरिया विधानसभा के उपचुनाव को जीतने की रणनीति पर चर्चा किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के प्राक्कलन समिति के अध्यक्ष, पनियरा विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह ने कहा कि पहली बार देश के अन्दर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछड़ा वर्ग के लोगो को सम्मान देने का काम किया है।मोदी सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर जो काम किया वह पहले की सरकार ने क्यों नही किया,इस पर हम सभी को विचार करना चाहिये और विपक्ष से इस विषय पर सवाल करना चाहिये।केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार सभी वर्गों के लोगो के लिये काम कर रही है।पूर्ववर्ती सरकारो ने जाति, धर्म,मजहब के आधार पर देश और प्रदेश को जिस तरह से बाटने का काम किया था उसे भाजपा की सरकार विकास के माध्यम से जोड़ने का काम कर रही है।
प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा चिरंजीव चौरसिया ने कहा कि उपचुनाव में हर सेक्टर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा के दो-दो कार्यकर्ता लगाये गये है।वे लोग हर बूथ पर 11 पिछड़े वर्ग के लोगो की टीम एक-दो दिन में बना कर लोगो से सम्पर्क करना शुरू कर दे।लोगो को मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों को बताये। पूर्व विधायक रविन्द्र प्रताप मल्ल ने कहा कि पिछड़ा वर्ग हमेशा भाजपा के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ा रहा है, इस उपचुनाव में भी पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से खड़ा होकर भारी मतों से उपचुनाव को जिताने का काम करेगा। बैठक में प्रमुख रूप से छठठेलाल निगम, रामऔतार कुशवाहा, पारसनाथ रौनियार, संजय वर्मा, श्रीप्रकाश सिंह नाथू, रामजी चौहान, अमरदत्त यादव, मंतोष साहनी, आकाश पटेल, अखिल चौहान, सूरज पटेल, पन्नेलाल यादव, ओमप्रकाश यादव, शैलेश सिंह, राजेश कुशवाहा, अशोक यादव, भुनेश्वर मिश्रा, छोटेलाल गुप्ता, अखिल चौहान आदि मौजूद रहे।





