Breaking News

कांग्रेस प्रत्याशी का सुभाष चौक पर हुआ स्वागत




कुलदीपक पाठक

देवरिया ।।सदर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के घोषित उम्मीदवार मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी के प्रथम आगमन पर देवरिया के सुभाष चौक पर सैकड़ों कांग्रेसियों ने गाजे बाजे के साथ माला पहनाकर जोरदार खैर मकदम किया। इसके पूर्व मुकुंद भास्कर मणि ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आज के चुनावी अभियान का श्रीगणेश किया। इसके पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी स्थित कार्यालय पर राष्ट्रीय सचिव श्री सचिन नाइक, किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चैयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी, प्रदेश सचिव/जिला प्रभारी कौशल त्रिपाठी, जिला कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह, जिला कोऑर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा, रामजी गिरी, शहर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने घोषित प्रत्याशी मुकुंद भास्कर मणि त्रिपाठी को गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर श्री मणि ने कहा की कांग्रेस से हमारा बचपन का नाता है, देवरिया विधानसभा के किसानों, नौजवानों, मजदूरों, छात्रों, महिलाओं को हक दिलाने के लिए मैं हमेशा संघर्षरत रहा हूं और हमेशा संघर्ष करता रहूंगा। विधान सभा देवरिया सदर के जनता का आशीर्वाद यदि मुझे मिला तो विधानसभा क्षेत्र देवरिया के विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी मुन्ना, धर्मेंद्र पाण्डेय आनंद श्रीवास्तव सोनू, अरविन्द शाही, जयदीप त्रिपाठी, तारकेश्वर नाथ तिवारी, विजय शेखर मल्ल रोशन, अरुण कुमार मिश्र, भरत मणि त्रिपाठी, अजय कुमार सिंह, निलेश मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, कृष्ण चंद्र दिक्षित, जयप्रकाश पाल, अमूल्यरत्न मणि, विजयशंकर मिश्रा, झारखंडे शुक्ला, शिव शंकर सिंह, सुनील कुमार यादव, चंदन वर्मा, ज्ञान रंजन पांडेय, अशोक गौड़ सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।