जिला पंचायत की भावी प्रत्याशी ने किया दूसरे दिन की कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ
कुलदीपक पाठक
देवरिया ।। गौरी बाजार विकास खंड के ग्राम बढ़ईपुरवा में राज्यस्तरीय विशाल कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेत्री और गौरी बाजार जिला पंचायत की भावी प्रत्याशी वार्ड नंबर 17
अंकिता यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का प्रारम्भ कराया | श्रीमती यादव ने कहा की खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए | कबड्डी हमारे पूर्वांचल से लेकर विहार राज्य के गावो में काफी लोक प्रिय है | समजवादी पार्टी की महिला सभा जिलाध्यक्ष शोभा यादव ने कहा की गावो कबड्डी खास ही लोकप्रिय है युवा इस खेल को काफी उत्साह पूर्वक खेलते है इस खेल से पुरे शरीर का व्यायाम एक साथ हो जाता है | इस दौरान डॉ माला शुक्ल, अनीता यादव, सुनीता यादव, गुड्डी देवी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, मीना देवी, डॉ दिलशेर अली, उपेन्दर सिंह, पुजारी यादव, साचिता नंद यादव ,गंगा प्रसाद, सतेंद्र यादव आदि मौजूद रहे |







