Breaking News

बलिया स्वास्थ्य विभाग से 19 बाबुओं का हुआ गैर जनपद स्थानांतरण, महिला अस्पताल के उत्तम बाबू गये रामनगर

 



मधुसूदन सिंह 

बलिया।। उत्तरप्रदेश सरकार की तरफ से शुरू स्थानांतरण एक्सप्रेस मे आज स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं का आरक्षण मिला। स्वास्थ्य विभाग के बाबुओं को लेकर यह स्थानांतरण एक्सप्रेस विभिन्न जनपदों मे रुकते हुए पूरे प्रदेश का भ्रमण करने निकल गयी है। बलिया स्वास्थ्य विभाग से भी इस एक्सप्रेस मे 19 बाबुओं के लिये सीट आरक्षित थी। लगभग 8 वर्षो से कुंडली मारकर जिला महिला अस्पताल मे बैठे उत्तम बाबू की इस बार सेटिंग काम नहीं आयी और इनको रामनगर वाराणसी के 200 बेड के हॉस्पिटल मे जाना पड़ा है।

बलिया से स्थानांतरित कई बाबू जो लखनऊ रहते है, ने अपने जुगाड़ से लखनऊ के आसपास के जनपदों मे अपनी तैनाती कराने मे सफलता हासिल कर ली है। आज जिनका स्थानांतरण हुआ है, उनके नाम है......

उत्तम बाबू, सुदामा प्रसाद, भौमेंद्र सिंह राणा, ज्ञान प्रकाश यादव, पीयूष रंजन, अफसाना खातून, विजय प्रताप सिंह, अनिल कुमार, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, संजीव निगम, गोपाल सिंह,अनंत कुमार कन्नौजिया, गोविन्द सागर, सुभाष चंद्र गुप्ता, मिन्हाजुद्दीन, सौरभ माथुर, संतोष कुमार श्रीवास्तव, शेखर, शिवम शर्मा और अब्दुल कवी।