लखनऊ अग्निकांड मे चार हुए निलंबित, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
लखनऊ।। योगी सरकार ने कोचिंग अग्निकांड मे 18 छात्र छात्राओं की मौत पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए चार को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों के नाम व जिनके ऊपर मुकदमा हुआ है उनके नाम है......
सस्पेंड
गौरव कुमार, कलेक्शन जानकीपुरम
2)कमलेन्द्र कुमार सिंह, FSSO इंदिरा नगर
3)अनिल कुमार, AE
4)प्रमोद पांडे, JE
*विषय* अलीगंज थाना क्षेत्रान्तर्गत आग लगने की घटना के संबंध में।
*विवरण-*
थाना अलीगंज में दिनांक 22.6.2026 को आग लगने की घटना मे अभियोग 115/2026 धारा 110/105 /125 / 3(5) BNS व 6/10 उत्तर प्रदेश अग्नि शमन सेवा अधिनियम बनाम 6 नामजद अभियुक्त एवं अन्य जिम्मेदार के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।
*तीन अभियुक्त*
1. रामकृष्ण उपाध्याय, उम्र 43 वर्ष पता MM 232 सेक्टर- D अलीगंज शिव मंदिर के पास,
2. वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला , उम्र 62 वर्ष, पुत्र रामेश्वर प्रसाद शुक्ला पता 536/265 A मदेयगंज नियर बड़ा दुर्गा मंदिर सीतापुर रोड लखनऊ उम्र 62 वर्ष,
3. तूशॉक कृष्णा जायसवाल पुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार जायसवाल , उम्र 31 वर्ष, पता 441 R N/ 69/ 3 नीलकंठ हॉस्पिटल लेन बालागंज लखनऊ थाना ठाकुरगंज को गिरफ्तार किया गया,अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
लखनऊ अग्निकांड मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई
लखनऊ अग्निकांड प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आरोपी वीरेंद्र शुक्ला और तुशांक कृष्ण जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी रामकृष्ण उपाध्याय को भी पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस द्वारा मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।








