डॉ सुषमा शेखर ने लिया जननायक की स्मृति में जनसेवा का संकल्प, करा रही है तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का फेफना विधानसभा मे आयोजन
पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
बलिया।।जननायक श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के जनसेवा, समर्पण एवं लोककल्याण के आदर्शों को समर्पित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फेफना विधानसभा क्षेत्र मे आयोजन डॉ सुषमा शेखर के नेतृत्व मे किया जा रहा है। आमजन सभी से अनुरोध है कि अपने निकट आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुँचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराएँ तथा स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों का परामर्श जरूर प्राप्त करें।
स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम
दिनांक : 26 जून 2026 (शुक्रवार) स्थान : वृंदावन शिक्षण संस्थान, करनई, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
दिनांक : 27 जून 2026 (शनिवार) स्थान : डी.एस. मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज, मेउली रोड, रतसर, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
दिनांक : 28 जून 2026 (रविवार) स्थान : प्रभा मंडपम, पिपरा कला, सोहांव, बलिया समय : प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक
उपलब्ध सुविधाएँ
✅ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
✅ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श
✅ नेत्र, अस्थि एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच
✅ स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श
✅ आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
आइए, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
"स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है"
"जननायक की स्मृति में — जनसेवा का संकल्प"
निवेदक :
डॉ. सुषमा शेखर
पुत्रवधू, स्वर्गीय चन्द्रशेखर जी
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत सरकार








