Breaking News

खोज रही थी सीबीआई, आरोपी ने कोर्ट मे कर दिया सरेंडर

 



बलिया।पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ हत्याकांड मे जिसकी सीबीआई पकड़ने का प्रयास कर रही थी, उसको धत्ता बताते हुए आरोपी ज्ञानेंद्र सिंह उर्फ़ मन्नू ने कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया। सीबीआई की बढ़ती दबिश के कारण हत्याकांड मे अभियुक्त ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू ने उत्तर प्रदेश के बलिया कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। 


ज्ञानेंद्र की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी सीबीआई 

अभियुक्त ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू पर चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कार को खरीदने और अपराधियों तक पहुंचाने का आरोप है। बताया जाता है कि गिरफ्तारी के लिए CBI की टीम लगातार ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू के ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।


ज्ञानेंद्र पर हत्या और हत्या के प्रयास के 13 मामले दर्ज 

ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नु पर हत्या और हत्या के प्रयास के करीब 13 मुकदमे दर्ज हैं। हाल ही में ज्ञानेंद्र सिंह मन्नू का एक ऑडियो-वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसमें सीएम और पीएम से पूरे हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।



पत्नी ने पति को बताया निर्दोष, कहा- फंसाया जा रहा है

ज्ञानेंद्र उर्फ मन्नू की पत्नी महिमा सिंह ने हत्याकांड में पति का नाम आने पर कहा है कि वे निर्दोष हैं। उन्हें फंसाया गया है। CBI की टीम पर पूरा भरोसा है। जांच में सबकुछ सामने आ जाएगा।




चुनाव परिणाम आने के बाद की गई थी चंद्रनाथ रथ की हत्या

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के सामने आने के बाद 6 मई की देर रात शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई। दो बाइक से पहुंचे हमलावरों ने चंद्रनाथ की गाड़ी की खिड़की के शीशे पर बंदूक सटा कर फायरिंग की थी। घटना के बाद चंद्रनाथ रथ को तुरंत हॉस्पिटल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।