Breaking News

गोरखपुर : बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स के साथ सौपी जिम्मेदारियां

बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के टिप्स के साथ सौपी जिम्मेदारियां
ए कुमार



गोरखपुर 20 अप्रैल 2019 ।।
गोरखपुर।कैम्पियरगंज में वीर बहादुर सिंह वाचनालय पर भाजपा व हियुवा कार्यकर्ताओं की 23 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी रवि किशन के नामांकन और बूथ स्तर की तैयारियों पर बैठक आयोजित की गयी।बैठक में कार्यकर्ताओं को बूथ जीतने के टिप्स देने के साथ न्याय पंचायत स्तर पर जिम्मेदारियां सौपी गयी। 
बैठक में पू्वमंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिं ह ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव अतिविश्वास में हम लोग हार गये थे।येनकेन प्रारेण हमें बूथ जीतने का प्रयास करना होगा।हम बूथ जीत लिये तो चुनाव जीत लिये।प्रत्याशी कौन है यह नहीं देखना है।चुनाव प्रत्याशी नहीं कार्यकर्ता लड़ता है।संगठन की ताकत का एहसास कराने की जरूरत है हमें उन बिन्दुओं पर अवश्य ध्यान देना होगा कि हम किस बूथ पर कमजोर है और वहाँ का बूथ कैसे ठीक होगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर घर तक जाकर वोटरों को पार्टी की उपलब्धियां और पार्टी के राष्ट्रीय सोच को बताकर अपने पक्ष में मतदान कराने का कार्य करना है।बैठक में जिला अध्यक्ष ने 23 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील की।
राज्यमंत्री रमाकांत निषाद ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हमें निरन्तर कार्य करने की जरूरत है।हियुवा जिलाध्यक्ष व पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य विजय शंकर यादव ने कार्यकर्ताओं से विकास की योजनाओं को घर घर पहुंचाने का अपील किया। 
बैठक में गणेश दत्त त्रिपाठी, शेषमणि त्रिपाठी,अजय गिरि, बंशीधर जायसवाल,विस्तारक प्रेम अग्रहरी, राजेश सिंह,गौतम सिंह, कैलाश सिंह,राकेश पाण्डेय, प्रदीप सिंह,अजय तिवारी,उमेश मणि त्रिपाठी, सुशील पाण्डेय, बलवन्त यादव,शमशेर सिंह,गणेश सहानी, संतोष पाठक आदि मौजूद रहें।