भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ उत्तरप्रदेश के प्रांतीय संरक्षक अशोक सिंह ने जन्मदिवस आयोजन को किया महासंघ के स्थापना दिवस को समर्पित
दुबहर और जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे मां के और महासंघ के नाम से साथियों संग किया 501 पौधारोपड़
कुलपति प्रो नरेंद्र शुक्ला व महासंघ के साथियों ने दी बधाई
बलिया।। जन्मदिन को केवल केक और शुभकामनाओं तक सीमित रखने की बजाय भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के प्रांतीय संरक्षक,वरिष्ठ समाजसेवी अशोक सिंह ने इसे सेवा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का उत्सव बना दिया।श्री सिंह ने महासंघ के 27 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे चल रहे पखवाड़ा मे अपने जन्मदिवस पर महासंघ व अपनी माता जी के नाम पर दुबहर और जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय मे साथियों संग कुल 501 पेड लगाकर यादगार बना दिया और समाज को हरियाली बचाने का प्रेरक संदेश दिया। इस अनूठे प्रयास की लोगों ने जमकर सराहना की।
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के स्थापना दिवस पखवाड़ा और अपने जन्मदिन के अवसर पर अशोक सिंह ने विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच पहुंचकर कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि यदि हर व्यक्ति अपने जीवन के विशेष अवसरों पर एक पौधा भी लगाए, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हराभरा वातावरण तैयार किया जा सकता है।
महासंघ को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में भी हुआ, जहां कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला, विश्वविद्यालय के प्राध्यापक, पत्रकार गण और गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुलपति ने अशोक सिंह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज और पर्यावरण के प्रति इस प्रकार की सकारात्मक सोच वास्तव में प्रेरणादायी है। कुलपति ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर समाजसेवा के लिए आशीर्वाद की कामना की।
इस अवसर पर अशोक सिंह ने पत्रकारों के हित मे भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ द्वारा शुरू की गयी दो योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ केवल सदस्य ही नहीं बनाता है बल्कि अपने साथियों के हर सुख दुःख मे खड़ा भी रहता है। कहा कि इसी लिये महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष मधुसूदन सिंह के अनुरोध पर महासंघ दो योजनाएं चला रहा है। पहली योजना मे किसी भी साथी की बिटिया की शादी मे साथी के खाते मे सीधे नेवता योजना के अंतर्गत धनराशि भेजी जाती है। दूसरी योजना साथियों के घायल होने या दुर्घटना मे मौत होने पर सीधे पत्रकार साथी या मौत होने पर परिजन के खाते मे सीधे सहयोग राशि भेजी जायेगी। महासंघ किसी भी साथी को बेटी की शादी हो या दुर्घटना मे घायल हो या दुर्घटना मे मौत हो, आर्थिक समस्या नहीं आने देगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने भी अशोक सिंह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका जन्मदिन मनाने का यह तरीका दूसरों के लिए भी एक मिसाल है। पौधरोपण के माध्यम से उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का जो संदेश दिया, वह आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है।बता दे कि आज दिनभर जनपद मे विश्वविद्यालय परिसर के आसपास के इलाकों को छोड़कर मूसलाधार बारिश होती रही, जिससे सिकंदरपुर, रसड़ा, बेल्थरा, गड़वार, बैरिया, बांसडीह आदि क्षेत्रों के महासंघ के सक्रिय सदस्य व पदाधिकारी शामिल नहीं हो पाये।
कुलपति, सभी प्रोफ़ेसरों व साथियों को किया गया सम्मानित
कुलपति प्रो नरेंद्र कुमार शुक्ला की उपस्थिति मे अशोक सिंह ने करतल ध्वनि के बीच केक काटा। श्री सिंह ने कुलपति महोदय को अंगवस्त्रम व पुष्प गुच्छ देकर अभिनन्दन किया। साथ ही श्री सिंह ने वहां उपस्थित सभी महिला व पुरुष प्रोफेसर गणों को और अपने सभी साथियों को भी अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।
अशोक सिंह ने अपने जन्मदिन को अलग-अलग स्थानों पर समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मनाकर यह संदेश दिया कि जीवन का सबसे बड़ा उत्सव वही है, जिसमें समाज, प्रकृति और लोगों की खुशियां शामिल हों। उनका यह अनोखा अंदाज अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे जन्मदिन मनाने का एक प्रेरक मॉडल मान रहे हैं।
दुबहर और विश्वविद्यालय मे इन लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर दुबहर व विश्वविद्यालय मे आयोजित कार्यक्रम मे महासंघ के वरिष्ठ साथियों मे आसिफ जैदी, जिला महासचिव शशि कुमार, सदर तहसील महासचिव विक्की गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील सेन, रोहित सिंह, सनंदन उपाध्याय, प्रो विनय जी, प्रो लाल विजय सिंह,पूर्व विधायक राम इक़बाल सिंह,ईश्वर दयाल मिश्रा पूर्व प्राचार्य, विनोद तिवारी, प्रमोद सिंह, राजीव रतन उपाध्याय पूर्व प्रधानाचार्य,अशोक सिंह जी प्रधानाचार्य कुंवर सिंह इंटर कॉलेज,शिवकुमार सिंह अनिल सिंह पूर्व प्रमुख,अनिल सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष क्षत्रिय भारत महासभा, हरिबंश सिंह पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन, नवीन सिंह एडवोकेट,उमेश सिंह धर्मेंद्र जी,अनु सिंह एडवोकेट,उपेंद्र कुमार सिंह,टुन्नू जी,सुशांत,मास्टर शिव,पूर्व अध्यक्ष बार विनोद सिंह,कौशल सिंह आदि सैकड़ो की संख्या मे गणमान्य लोग उपस्थित रहे।















