Breaking News

भालचंन्द्र यादव को कांग्रेस ने बनाया खलीलाबाद का प्रत्याशी, रोचक हुआ मुकाबला

भालचंन्द्र यादव को कांग्रेस ने बनाया खलीलाबाद का प्रत्याशी, रोचक हुआ मुकाबला
ए कुमार

खलीलाबाद 20 अप्रैल 2019 ।।
लोकसभा क्षेत्र खलीलाबाद के पूर्व सांसद और दलबदल के महाबली भालचंद यादव शनिवार को सपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये। पार्टी ने अपने पूर्व घोषित प्रत्याशी परवेज खान की जगह श्री यादव को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है । साथ ही पूर्व सांसद के कांग्रेस के टिकट पर संतकबीरनगर से चुनाव लड़ने को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
आप को बतादें कि संतकबीरनगर लोकसभा सीट से लोकसभा का टिकट न मिलने से कभी बसपा की हाथी की सवारी की तो कभी सपा की साइकिल को अपनी सवारी बना ली । उसके बावजूद ये कद्दावर माने जाने वाले श्री यादव को हमेशा से इस लोकसभा क्षेत्र के लोगों ने अपने दिल में बसाये रखा ।