Breaking News

पीएमएस संघ चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, चुनाव 4 अगस्त को

 




बलिया।। जनपद में कार्यरत राजकीय चिकित्सकों के संगठन, प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ, शाखा बलिया का चुनाव राज्य स्तर से प्राप्त निर्देश के क्रम में जनपद बलिया में प्रस्तावित हैं। चुनाव में कुल 08 पदों के सापेक्ष प्रतिनिधियों का चयन होना हैं । इसके लिए जनपद बलिया के जिला चुनाव अधिकारी डॉ० अभिषेक कुमार एवं  रिटर्निंग अधिकारी, डॉ० सिद्धि रंजन द्वारा चुनाव की विस्तृत समय सारिणी ज़ारी की गई हैं। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ,शाखा बलिया का चुनाव 04 अगस्त 2026 को संपन्न होगा।