Breaking News

गोरखपुर :आखिर दोनों प्रेमी पहुंचे माता करवल देवी मंदिर, बिना दहेज की शादी कर समाज को दिया अच्छा संदेश

आखिर दोनों प्रेमी पहुंचे माता करवल देवी मंदिर,
बिना दहेज की शादी कर समाज को दिया अच्छा संदेश
ए कुमार

गोरखपुर 20 अप्रैल 2019 ।। गगहा थाना क्षेत्र के ग्राम लोहरापार निवासी प्रेम कुमार पुत्र बृजमोहन व प्रियंका उर्फ पिंकी पुत्री तुलसी प्रसाद निवासी गौर बैदौली थाना बांस गांव ने एक दूसरे से प्रेम करते थे। जिसको लेकर दोनों परिवार के लोगों ने बीते जून में आपसी सहमति से शादी का आश्वासन दे दिया तथा लड़का भी बाहर कमाने चला गया। अब शादी का डेट फिक्स करने के लिए लड़का बाहर से अपने घर आया तो दहेज को लेकर लड़के के बाकी परिवार विरोध करने लगे लेकिन दोनों प्रेमी किसी भी हालत में शादी करना चाहते थे। बात बिगड़ता देख लड़के ने अपने घर से बगावत कर लड़की को संदेशा देते हुए थाना गगहा के बगल में कर वल देवी मंदिर पर तुरंत पहुंचने का प्लान बनाया और तय समय पर लड़की अपने परिवार सहित पहुंच गई।
मजबुर होकर लड़का पक्ष भी मंदिर पहुंचा और दोनों प्रेमी हंसी खुशी से आज दिनांक 20,04,2019 को दिन में लगभग एक बजे माता कर वल देवी मंदिर पर माता जी साक्षी मानकर एक दूसरे को जय माल डाला। तथा दोनों परिवार भी आपस में मिलकर इस नए जोड़े को आशीर्वाद दिया तथा लोगों में मिठाईयां बांटी। इस दहेज रहित शादी की चर्चा क्षेत्र में जोरो पर है तथा समाज में एक अच्छा संदेश देते हुए लड़का अपने प्रेमिका को अपने घर हंसी खुशी से ले गया।