Breaking News

बलिया के जिलापूर्ति कार्यालय का कमाल : आधार किसी और का और राशन ले कोई और !

बलिया के जिलापूर्ति कार्यालय का कमाल : आधार किसी और का और राशन ले कोई और !
मधुसूदन सिंह की रिपोर्ट
                       पीड़िता शारदा देवी

बलिया 3 मार्च 2019 ।। भारत सरकार कहती है कि आधार से चोरी रुकेगी ,धोखाघड़ी रुकेगी और जिसका आधार है उसी को सरकारी लाभ मिलेगा । लेकिन सरकार के दांवे को बलिया के जिलापूर्ति कार्यालय ने झूठा ही नही साबित किया है बल्कि आधार किसी और का होते हुए भी दूसरी महिला के नाम न सिर्फ पात्र गृहस्थी कार्ड बना दिया है बल्कि प्रतिमाह सरकारी राशन भी दे रहे है । इस बात का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित महिला का पति ग्राम सेक्रेटरी से फॉर्म का सत्यापन कराकर ऑनलाइन फीडिंग कराने पहुंचा । वहां पता चला कि इस आधार कार्ड पर पहले से ही पात्र गृहस्थी कार्ड बना हुआ है ।पीड़िता के पति के द्वारा जब इससे संबंधित जानकारी ऑनलाइन निकाली गई तो जानकारी मिली कि यह पत्र गृहस्थी का कार्ड जिसका नम्बर 219340765235 है और 4 यूनिट का है , वह रूबी सिंह पत्नी सत्येंद्र कुमार सिंह के नाम पर है । जब रूबी सिंह के कार्ड के अंदर दर्ज आधार कार्ड का नम्बर देखा गया तो वह 372130827692 है जो शारदा देवी पत्नी रमाकांत का है जबकि रूबी सिंह के आधार कार्ड का नम्बर 999873414752 है और इनके पति के आधार कार्ड का नम्बर 602544813168 है । सबसे हैरान करने वाली बात यह भी है कि पीड़िता शारदा देवी पत्नी रमाकांत को भी एक लड़का और एक लड़की है जबकि इस कार्ड में भी रूबी सिंह पत्नी सत्येंद्र कुमार सिंह को भी एक लड़का और एक ही लड़की है । यह वाक्या हुआ है बलिया जनपद के दुबहड़ ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम जमुवा में और पीड़िता शारदा देवी और उसका पति रमाकांत जो अनुसूचित जन जाति(गोंड) है अपने कार्ड को बनवाने के लिये सेक्रेटरी भरत कुमार सिंह से सत्यापन कराकर दरदर भटक रहे है ।