पटना में न्यूज18-बिहार के संवाददाता पर हमला, अस्पताल में भर्ती

3 मार्च 2019 ।।
न्यूज18 के पत्रकार विजय कुमार झा पर रविवार की दोपहर कुछ लोगों ने हमला किया है. हमले में विजय झा को चोटें आई हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. हमले की शिकायत पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में की गई है.
विजय झा पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना अंतर्गत पीएनटी कॉलोनी स्थित अपने न्यूज18 के ऑफिस आ रहे थे. विजय झा का आरोप है कि ऑफिस से कुछ मीटर की दूरी पर 5-6 की संख्या में आए लोगों ने उन पर हमला कर दिया. जिस बाइक से आए लोगों ने विजय झा पर हमला किया उसका नंबर BR01DP 1448 बताया गया है. झगड़े की शुरुआत के पीछे विजय झा का कहना है कि बाइक सवार लोगों ने पास मिलने के बाद भी लगातार हॉर्न बजाना शुरू कर दिया. उसके बाद उन लोगों ने विजय की बाइक को सड़क पर गिरा दिया और फिर विजय को पीटना शुरू कर दिया.

घटना में विजय को चोटें आई हैं. साथ ही उनका मोबाइल भी तोड़ दिया. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
पटना में न्यूज18-बिहार के संवाददाता पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 03, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 03, 2019
Rating: 5