Breaking News

एनडीए की संकल्प रैली में सीएम नीतीश ने पीएम मोदी की जमकर की तारीफ ,जाने भाषण की पूरी बाते




3 मार्च 2019 ।।

बिहार के मुख्यमंभी नीतीश कुमार ने भी पटना के गांधी मैदान में संकल्प रैली को सम्बोधित किया. अपने सम्बोधन के दौरान नीतीश कुमार ने कई मुद्दों पर बोला. उन्होंने प्रदेश  सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ केंद्र सरकार के विकास कार्यों को भी गिनवाया. साथ ही सीएम नीतीश ने पुलवामा आतंकी हमले के बारे में भी जिक्र किया. तो आइए जानते हैं सीएम नीतीश के भाषण की 10 मुख्य बातें --

1- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबसे पहले अपने भाषण की शुरुआत पुलवामा आतंकी हमले से की. उन्होंने कहा कि पुलवामा में आतंकियो ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला किया था. इसमें कई जवान शहीद हो गए थे. लेकिन पीएम मोदी ने इस आतंकी हमले का तुरंत बदला ले लिया. क्योंकि मोदी जी ने सेना को खुली छूट दे दी है. यही वजह है कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में जाकर एयर स्ट्राइक किया और कई आतंकी मारे गए. इसके लिए मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं. नीतीश ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जो भी कड़े कदम उठाने होंगे वे मोदी जी उठाएंगे. इसको लेकर उनका पीएम पर पूरा विश्वास है.

3- आयुष्मान भारत और जनआरोग्य योजना की शुरुआत के लिए भी नीतीश ने पीएम की तारीफ की. उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत गरीब लोगों को हर साल इलाज कराने के लिए पांच लाख रुपए मिलेंगे. इस योजना में बिहार के एक करोड़ 8 लाख परिवार शामिल हुए हैं.

4- नीतीश ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि यह किसानों की भलाई के लिए बहुत ही अच्छा कदम है.

5- नीतीश ने कहा कि हमारी सरकार की यही विशेषता है कि न्याय के साथ प्रदेश का विकास हो. सभी तबके के लोगों का विकास हो. उन्होंने कहा कि बिहार के सभी गांवों को सड़क से जोड़ दिया गया है. अब छोटे-छोटे टोले को भी सड़क से जोड़ा जा रहा है.

6- नल का जल योजना का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि गांव के लोग नल के पानी पीने के बारे में सोच भी नहीं सकते थे, लेकिन हमारी सरकार गांव के प्रत्येक घर में बाइप लाइन बिछा रही है.

7- नीतीश ने कहा कि प्रदेश में स्वच्छ लोहिया बिहार अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत हर घर में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर 2019 तक बिहार खुले शौच से मुक्त हो जाएगा.

8- नीतीश ने कहा कि महिलाओं को सरकारी सेवाओं में 37 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है. साथ ही पंचायती चुनाव में 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है. ताकि महिलाओं को आगे लाया जा सके.

9- आर्थिक हल युवाओं को बल योजना का जिक्र करते हुए नीतीश ने कहा कि इसके लिए पांच अब्यवों पर काम किया जा रहा है. इसके लिए हर जिले में कॉलेज भी खोले जा रहे हैं.

10- विकास दर दी बात करते हुए नीतीश ने कहा कि साल 2009 से बिहार का विकास का दर डबल डिजिट में चल रहा है. वहीं, सवर्ण आरक्षण के लिए उन्होंने पीएम मोदी को बधाई भी दी ।