Home
/
Unlabelled
/
रेप करने के बाद जलाने वाले रेपिस्ट को भी महिला खीचकर जला डाला , महिला अस्पताल में कर रही है जीवन मृत्यु से संघर्ष
रेप करने के बाद जलाने वाले रेपिस्ट को भी महिला खीचकर जला डाला , महिला अस्पताल में कर रही है जीवन मृत्यु से संघर्ष

6 मार्च 2019 ।।
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के साथ रेप के बाद उसे जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. इस दौरान महिला ने आरोपी को भी आग की लपटों में खींच लिया. इसमें आरोपी की मौत हो गई, जबकि महिला का मालदा मेडिकल कॉलेज एडं हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला मानिकचंद पुलिस थाना क्षेत्र के सुभाष कॉलोनी में रहती है. कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी. उसकी एक बेटी है, जिसकी शादी हो चुकी है. महिला का दावा है कि आरोपी व्यक्ति अक्सर उसे परेशान करता था और सोमवार को वह उस समय उसके घर में घुस आया जब कोई नहीं था.
पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, आरोपी ने उसका रेप किया और जिंदा आग के हवाले कर दिया. लेकिन, महिला ने आरोपी को भी आग की लपटों में खींच लिया. इस दौरान कमरे से धुंआ निकलता देख पड़ोसियों को शक हुआ. उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां आरोपी व्यक्ति ने दम तोड़ दिया.
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला 80 फीसदी जल चुकी है. उसकी हालत नाजुक है. (साभार न्यूूूज18)
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. डॉक्टरों के मुताबिक, महिला 80 फीसदी जल चुकी है. उसकी हालत नाजुक है. (साभार न्यूूूज18)
रेप करने के बाद जलाने वाले रेपिस्ट को भी महिला खीचकर जला डाला , महिला अस्पताल में कर रही है जीवन मृत्यु से संघर्ष
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 06, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 06, 2019
Rating: 5