Breaking News

लखनऊ : यूपी में तीन बायो सीएनजी प्लांट लगाने को मिली मंजूरी, कचरे से बनेगा ईंधन

लखनऊ :

यूपी में तीन बायो सीएनजी प्लांट लगाने को मिली मंजूरी, कचरे से बनेगा ईंधन 
ए कुमार की रिपोर्ट


लखनऊ 5 मार्च 2019 ।।


केंद्र सरकार ने यूपी में प्रस्तावित पांच में से तीन बायो सीएनजी प्लांट की स्थापना को मंजूरी दी

इस बाबत केंद्र सरकार की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) जारी किया

शेष दो प्लांट को एलओआई जारी करने की कार्यवाही प्रक्रिया में है

 इन पांच प्रोजेक्टों में लगभग 110 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 125 लोगों को रोजगार मिल सकेगा 

चीनी मिलों के प्रेस मड, गोबर व सब्जी मंडी के फल व सब्जी के कचरे से बायो सीएनजी का उत्पादन किया जाना है

 प्रत्येक यूनिट करीब 120 टन कचरा का उपयोग कर प्रतिदिन पांच से छह टन बायो सीएनजी का उत्पादन करेगी

 इस सीएनजी का इस्तेमाल वाहन ईंधन के रूप में किया जा सकेगा