Breaking News

लखनऊ : यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रबंधन और अभियान के लिए भाजपा ने गठित की 32 सदस्यीय टीम

लखनऊ :
यूपी में लोकसभा चुनाव के प्रबंधन और  अभियान के लिए भाजपा ने गठित की 32 सदस्यीय टीम
ए कुमार की रिपोर्ट

लखनऊ 5 मार्च 2019 ।।
चुनाव प्रबंधन के प्रभारी जेपीएस राठौर होंगे उनके सहयोग के लिए अरुणकांत त्रिपाठी, अशोक द्विवेदी, ज्ञान प्रकाश ओझा और  संजीव भारद्वाज लगाए गए हैं,  राठौर चुनाव आयोग सम्बन्धी काम भी देखेंगे

 विशेष चुनाव अभियान में जसवंत सैनी, विजय बहादुर पाठक, सलिल विश्नोई, अशोक कटारिया, संतोष सिंह, प्रकाश पाल और शिवभूषण सिंह शामिल

 प्रचार अभियान के प्रमुख गोविन्द नारायण शुक्ला हैं उनके साथ मंत्री अमरपाल मौर्य लगाए गए

 कार्यक्रम तैयार करने के लिए अनूप गुप्ता और पुष्पेन्द्र त्यागी हैं

 पीएम नरेन्द्र मोदी और  पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत सभी प्रचार स्टार प्रचारकों की सभा और  रैली आयोजित करने के लिए त्रयम्बक त्रिपाठी जिम्मेदार होंगे

 सोशल मीडिया के लिए संजय राय, अंकित चंदेल और  विनीत मालवीय हैं

 आईटी टीम में कामेश्वर मिश्रा और  सुखविन्दर सोम लगाए गए हैं

मीडिया और  मीडिया वाच के लिए मनीष दीक्षित और  हिमांशु दुबे जिम्मेदार होंगे

 शोध एवं विश्लेषण विभाग में आलोक पाण्डेय हैं

परिवहन व अन्य संसाधनों की व्यवस्था के लिए विद्यासागर सोनकर, भारत दीक्षित, कुनाल अवस्थी और  अतुल अवस्थी लगाए गए हैं

 वार रूम में नलिन भटनागर, स्वाति सिंह और ऋचा शर्मा है