Home
/
Unlabelled
/
राफेल पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्ष पर पीएम ने बोला हमला : कहा 'सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करे विपक्ष'
राफेल पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्ष पर पीएम ने बोला हमला : कहा 'सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करे विपक्ष'

4 मार्च 2019 ।।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को विपक्ष पर हमला बोला. बीते दिनों प्रधानमंत्री ने कहा कि था कि अगर देश के पास राफेल विमान होता तो 27 फरवरी के दिन पाकिस्तान के साथ हुई हवाई लड़ाई में भारत का पलड़ा भारी होता. विपक्ष ने पीएम मोदी के इस बयान पर सवाल खड़े किए.
सोमवार को गुजरात स्थित जमानगर में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा. पीएम मोदी ने कहा कि हम इसे जड़ से उखाड़ फकेंगे.
सोमवार को गुजरात स्थित जमानगर में एक रैली में पीएम मोदी ने कहा कि भारत, आतंक के खिलाफ चुप नहीं बैठेगा. पीएम मोदी ने कहा कि हम इसे जड़ से उखाड़ फकेंगे.
पीएम मोदी ने कहा- 'अगर राफेल का होता तो यह (27 फरवरी की हवाई लड़ाई के दौरान) फर्क पड़ता, लेकिन वे कहते हैं कि मोदी हमारी वायु सेना की स्ट्राइक पर सवाल उठा रहे हैं. कृपया सामान्य ज्ञान का उपयोग करें. मैंने जो कहा था अगर हम उस समयराफेल होता तो हमारा कोई भी फाइटर जेट नीचे नहीं गिरता.'
पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कैंप पर 26 फरवरी के एयर स्ट्राइक के सबूत की मांग करने वाले विपक्षी पार्टी के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए मोदी ने कहा कि उनका उद्देश्य आतंक को खत्म करना था.
पीएम मोदी ने पूछा, 'आतंकवाद की बीमारी की जड़ पड़ोसी देश में है, क्या हमें इस बीमारी को उसकी जड़ से ठीक नहीं करना चाहिए?' गुरु गोविंद सिंह अस्पताल के एक एनेक्सी भवन और यहां विभिन्न अन्य विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा, 'भले ही भारत को नष्ट करने की मांग करने वाले लोग बाहर हैं, यह देश चुपचाप नहीं बैठेगा.'
राफेल पर सवाल खड़ा कर रहे विपक्ष पर पीएम ने बोला हमला : कहा 'सामान्य ज्ञान का इस्तेमाल करे विपक्ष'
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 04, 2019
Rating: 5
Reviewed by बलिया एक्सप्रेस
on
March 04, 2019
Rating: 5