Breaking News

बलिया :भूत पिचास संग बारात लेकर निकले भगवान शिव , माता पार्वती संग दर्शन को उमड़ी भक्तो की भीड़

भूत पिचास संग बारात लेकर निकले भगवान शिव , माता पार्वती संग दर्शन को उमड़ी भक्तो की भीड़












बलिया 4 मार्च 2019 ।।
 महाशिवरात्रि को भगवान शिव की आराधना का मुख्य त्योहार माना जाता है. भगवान शिव को महाशिवरात्रि बहुत प्रिय है. शिवपुराण के ईशान संहिता में कहा गया है कि इसी दिन शिव करोड़ों सूर्य के समान प्रभाव वाले सूर्य के रूप में अवतरित हुए थे. इसी दिन उनका और माता पार्वती का विवाह भी हुआ था. महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने की परंपरा देश के कोने-कोने में लंबे समय से चली आ रही है । 
   आज महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर के प्राचीन पौराणिक और धार्मिक आस्था का केंद्र बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है । बाबा बालेश्वर मंदिर कमेटी ने इस अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोरदार तैयारी की है । बहुत दिनों से चल रहे निर्माण कार्य के बाद पहली बार एक भव्य प्रवेश द्वार सज्ज धज कर दुल्हन की तरह लग रहा है । बता दे कि आज भोर के 3 बजे से ही भक्तों की बहुत लंबी कतारें लग गयी थी । मंदिर का कपाट खुलते ही ,हर हर महादेव और ऊँ नमः शिवाय तथा बाबा बालेश्वर बाबा की जय के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर और आसपास का इलाका गुंजायमान हो उठा । पुरुष और महिलाओं की अलग अलग कतारे शाम तक खत्म होने का नाम ही नही ले रही थी । शहर कोतवाल शशिमौली पांडेय अपने सभी चौकी प्रभारियों के साथ मुस्तैदी से भीड़ को नियंत्रित किये हुए थे । लगभग साढ़े चार बजे भगवान शिव और माता पार्वती को रथ पर बैठाकर बारात निकाली गई । जो शहर के विभिन्न सड़को से होती हुई वापस मन्दिर पहुंची । भगवान शिव की बारात देखने के लिये जगह जगह  भक्तो की भीड़ जयकारे के साथ 
इंतजार करती रही और बारात में चल रहे भूत पिचास के भेष वाले लड़को को देखकर जहां आनन्दित हो रहे थे वही बच्चे डर जा रहे थे । भगवान बालेश्वर नाथ का दर्शन करने बलिया के सांसद भरत सिंह , डॉ अरुण सिंह गामा , अशोक सिंह , कमलेश सिंह , अरुण सिंह बन्टू जहां पहुंचे थे , वही राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर भी धर्मवीर सिंह , जमाल आलम, अमित ,आदि दर्जन भर समर्थको के संग पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन किया और निमंत्रण स्वरूप दक्षिणा अर्पित की ।