Breaking News

बलिया में नकल माफियाओ ने अंतिम दिन भी किया सॉल्व कॉपी वायरल , अंग्रेजी की है शाम को परीक्षा

बलिया में नकल माफियाओ ने अंतिम दिन भी किया सॉल्व कॉपी वायरल , अंग्रेजी की है शाम को परीक्षा

बलिया 2 मार्च 2019 ।। प्रशासन लाख दांवे करे कि नकल माफियाओ पर नकेल डाल दी गयी है लेकिन नकल माफिया बलिया में बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन भी सक्रिय रहे । इंटर की दो बजे से होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा की सॉल्व कॉपी वायरल करके इन लोगो ने जहां प्रशासन को चुनौती दी है , वही यह साबित हो गया है कि बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र , इनके सहयोगी अतुल तिवारी बोर्ड परीक्षा की शुचिता को बचाने में पूर्णतया असफल है ।
 बाजार में सॉल्व कॉपी असली पेपर की है कि नही , यह तो दो बजे के बाद ही पता चल पाएगा , इसकी सत्यता के लिये किसी अधिकारी से पूंछा भी नही जा सकता है क्योंकि पूंछने का मतलब जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा एफआईआर दर्ज कराकर ऐसा नकल माफिया बना दिया जाएगा जो पेपर आउट करके खुद ही प्रशासन से कहे कि देखिये यह पेपर आउट हो गया है । आज के वायरल सॉल्व कॉपी के एक पेज को सबूत के तौर पर यहां डाल रहा हूँ ।